Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
ताज़ा खबरेंदेशशैक्षिक गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री ने स्‍टूडेंट्स-पैरेंट्स से की ‘परीक्षा पे चर्चा’ प्रोग्राम में रजिस्‍ट्रेशन कराने की अपील

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी 2022, रविवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी हर साल बोर्ड परीक्षाओं का तनाव कम करने के लिए छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के साथ संवाद करते हैं। वहीं इस साल भी ‘परीक्षा पे चर्चा’ प्रोगाम का आयोजन होने जा रहा है। फिलहाल इस इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है और यह 20 जनवरी, 2022 तक चलेगी। ऐसे में जो भी स्टूडेंट्स, टीचर और पैरेंट्स में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं। वहीं अब ताजा अपडेट के मुताबिक, पीएम मोदी ने भी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा पे चर्चा, पीपीसी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का आग्रह किया है। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट किया है।

वहीं शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक माईजीओवी वेबसाइट पर https://www.mygov.in/hi/ ‘परीक्षा पे चर्चा 2022’ सेक्शन में पंजीकरण करा सकते हैं। इस पर प्रतियोगिता के आधार पर 2050 छात्र, शिक्षक एवं अभिभावकों का चयन किया जाएगा। इसमें नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। वहीं स्टूडेंट्स को अधिकतम 500 शब्दों में प्रश्न दर्ज करा सकते हैं।

इस कार्यक्रम में केवल कक्षा 9 से 12 तक के छात्र ही भाग ले सकते हैं। वहीं पीएम मोदी के पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भी हाल ही में छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस वर्ष आयोजित होने वाले ‘परीक्षा पे चर्चा’ के पांचवें संस्करण में हिस्सा लेने के लिये आमंत्रित किया है। बता दें कि पिछले साल परीक्षा पे चर्चा 7 अप्रैल को हुई थी। हालांकि इस बार पीपीसी 2022 की तारीख और समय की घोषणा अभी नहीं की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!