Breaking News :
>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

बिहार चुनाव 2020 : दूसरे चरण में 94 सीटों पर मंगलवार को हुआ मतदान, नीतीश कुमार, राबड़ी देवी और तेजस्‍वी यादव ने डाला अपना वोट

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवंबर 2020, मंगलवार। दूसरे चरण के मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तमाम एहतियातों के साथ ही हर बूथ पर वेबकास्टिंग और लाइव रिकॉर्डिंग की व्‍यवस्‍था की गई है। हॉट सीट के रूप में चर्चित राघोपुर सीट से तेजस्‍वी यादव और हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। इन पर पूरे देश की नजर टिकी हैं। आज के चुनाव के बाद बिहार की सियासी तस्‍वीर से कुछ हद तक धुंध छंट जाएगा। आज के चुनाव में जिन दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी है उनमें पटना साहिब से भाजपा के प्रत्‍याशी नंद किशोर यादव, नालंदा में जदयू के श्रवण कुमार, मधुबन से भाजपा के राणा रणधीर, हथुआ से जदयू के रामसेवक सिंह, परसा में जदयू के चंद्रिका राय, हसनपुर में लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में भाजपा के नितिन नवीन, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा और राघोपुर सीट से लालू के छोटे बेटे राजद नेता तेजस्‍वी यादव शामिल हैं। आज जिन 94 सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें भाजपा के 46 उम्‍मीदवार खड़े हैं। बीते चुनाव 2015 में इन 94 सीटों में से 33 राजद के पास, जदयू के पास 30 और भाजपा के पास 20 सीटें थीं। ऐसे में पांच साल पहले के प्रदर्शन को बनाए रखने की बड़ी चुनौती भाजपा, राजद और जदयू के सामने है।

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी और राजद नेता तेजस्‍वी यादव ने पटना में अपना वोट डाला। तेजस्‍वी ने कहा कि सभी लोग लोकतंत्र के त्‍योहार में हिस्‍सा लें। कोरोना को देखते हुए अपनी सुरक्षा का ख्‍याल रखें। तेजस्‍वी ने कहा कि बिहार में परिवर्तन की लहर बह रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार के वोटर इस बार बदलाव के लिए वोट करेंगे। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान जारी है। सूचना के मुताबिक पहले घंटे में 3.7 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि, तमाम बूथों पर अब बड़ी संख्‍या में वोटर पहुंच गए हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 94 सीटों पर मतदान में तेज आ गई है। समय के साथ ही यहां बड़ी संख्‍या में वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे हैं। महिला मतदाता खासे उत्‍साहित दिख रहे हैं। बूथों पर हंसी-खुशी मनाए जा रहे लोकतंत्र के महापर्व में शरीक होकर वोटर सशक्‍त सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाने आए हैं।

बिहार चुनाव में अबतक के हालात की बात करें तो यहां कांटे का मुकाबला महागठबंधन और एनडीए के बीच होता दिख रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी से लेकर नीतीश कुमार, तेजस्‍वी यादव, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा समेत तमाम नेता धुआंधार प्रचार कर चुके हैं। राजनीतिक पंडितों की मानें तो इस चुनाव में टक्‍कर आमने-सामने से हो रही है। दोनों गठबंधनों के लिए यह चुनाव करो या मरो की स्थिति सरीखा है। आज की वोटिंग में नीतीश सरकार के 4 मंत्री, लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे और करीब एक दर्जन बाहुबलियों की किस्‍मत का फैसला हो जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर में अब से कुछ देर बाद वोटिंग शुरू हो रही है। राज्‍य चुनाव आयोग के अपर मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक आज 94 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इनमें 8 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। जबकि 86 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। जिन विधानसभा सीटों पर शाम 4 बजे तक मतदान होना है, उनमें मीनापुर, पारू, साहेबगंज, कुशेश्‍वरस्‍थान, गौड़ाबौराम, अलौली, बेलदौर और राघोपुर सीट शामिल है।

इस चरण में कुल 2 करोड़ 86 लाख मतदाताओं में एक करोड़ 50 लाख पुरुष और एक करोड़ 35 लाख महिला वोटरों के साथ ही 980 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज वोटर 1316 पुरुष, 146 महिला और एक थर्ड जेंडर उम्‍मीदवार समेत कुल 1463 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला करेंगे।

पटना में बिहार के राज्‍यपाल फागू चौहान, डिप्‍टी सीएम सुशील कुमार मोदी और चिराग पासवान ने पहले वोटर के तौर पर अपना वोट डाला। उन्‍होंने मतदाताओं से भारी संख्‍या में मतदान करने की अपील की है। बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग की चुस्‍त-दुरुस्‍त तैयारियों के बीच बूथों पर वोटर जुटने लगे हैं। वोट देने के लिए यहां बड़ी संख्‍या में महिलाएं पहुंची हैं। इससे पहले मतदान केंद्रों पर मॉक पोल कराया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!