Breaking News :
>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘‘सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कार्यो में लापरवाही न बरतें’’ : जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 2 नवम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। ‘‘सड़क सुरक्षा सम्बन्धी कार्यो में लापरवाही न बरतें’’ यह निर्देश जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में समिति से जुडे़ विभागों और सदस्यों को दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि किसी विभाग अथवा किसी अधिकारी की व्यक्तिगत लापरवाही से सड़क दुर्घटना घटती है तो उस दशा में सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए सम्बन्धित पर कार्यवाही की जाएगी। अतः सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का भली-भांति अनुपालन करें और सड़क दुर्घटना रोकने के लिए जो कार्य किए जाने हैं उनको समय से और बेहतर तरीके से सम्पादित करें, इसमें किसी भी तरह की ढिलाई न बरतें। उन्होंने यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि सामान्य उल्लंघन के मुकाबले ऐसे मामलों में एन्फोर्समेंट की कार्यवाही पर फोकस करें, जिसके उल्लंघन से दुर्घटनायें घटती हैं। उन्होंने ओवर स्पीडिंग, बिना हैलमेंट के वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन चलाना आदि पर विशेष ध्यान देते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने को कहा। उन्होंने ओवर स्पीडिंग पर न केवल शहरी क्षेत्रों में वरन देहात क्षेत्र में भी इस पर सख्त नियंत्रण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समिति से जुड़े सदस्यों और विभागों को इस बात का भी सटिक विशलेषण करने को कहा जिन विभिन्न कारणों से दुर्घटनायें घटती हैं, न कवेल इन्फ्रास्ट्रक्चरल, एनफोर्समेंट बल्कि मोडिफाई किए जाने वाले वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं का भी अलग-अलग डाटा कलैक्ट करते हुए तद्नुसार दुर्घटना रोकने से सम्बन्धित कार्यवाही करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को भी सख्ती से निर्देशित किया कि विभिन्न स्थानों पर ब्लैक स्पाॅट में अवशेष सुधारात्मक कार्यों को तत्काल पूर्ण करें, साथ ही इस बात का भी अवलोकन करें कि ब्लैक स्पाॅट ठीक करने के बाद भी क्या वह क्षेत्र दुर्घटना जोखिम बना रहता है या नही। उन्होंने सड़क सुधार व मरम्मत के कार्यों को समय-समय पर न केवल तत्काल पूरे करने के निर्देश दिए बल्कि विभिन्न स्थानों पर जेब्रा क्रासिंग ठीक करने, रोड की यथानुसार मार्किंग करने व लोगों को अवेयर करने तथा जरूरी जानकारी देने के लिए शहरी व पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकृति के अनुरूप साइनेज-बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सड़क सुधार से सम्बन्धित डीपीआर व प्रस्तावों पर तेजी से कार्य करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम से सम्बन्धित शासन स्तर पर अथवा केन्द्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के स्तर पर लम्बित डी.पी.आर प्रस्तावों पर तीव्र स्वीकृति हेतु जरूरी पहल करने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने समिति से जुड़े सदस्यों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए बेहतर परिणाम हांसिल करने, लोगों को समय-समय पर सड़क सुरक्षा के मानकों के सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने, दुर्घटनाओं से सम्बन्धित आंकड़ों को तुलनात्मक रूप से कलेक्ट करते हुए तद्नुसार प्रभावी व कारगर प्लान बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चन्द्र, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डेय, स्वास्थ्य विभाग से डाॅ० संजीव दत्त सहित लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सम्बन्धित अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!