Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

एक्ट्रेस जूही चावला ने न सिर्फ शाहरुख को बर्थडे विश किया, बल्कि एक शानदार बर्थडे गिफ्ट भी दिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवंबर 2020, मंगलवार। बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान 55 साल के हो गए हैं। सोमवार को शाहरुख ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी बधाई मिली। फिल्मी स्टार्स से लेकर उनके फैंस ने उन्हें बधाइयां दी और शाहरुख खान ने भी एक वीडियो जारी कर उनका शुक्रिया अदा किया है। हालांकि, शाहरुख खान की करीबी दोस्त और आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स में उनके साथ जुड़ी एक्ट्रेस जूही चावला ने ना सिर्फ शाहरुख को बर्थडे विश किया है, बल्कि एक शानदार बर्थडे गिफ्ट भी दिया। उन्होंने बर्थडे गिफ्ट के रुप में शाहरुख खान को कोई सामान गिफ्ट नहीं किया, बल्कि उन्होंने बताया कि वो शाहरुख के बर्थडे पर 500 पौधे लगाती हैं।

जूही चावला ने ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी। एक्ट्रेस ने शाहरुख के लिए किए गए बर्थडे विश ट्वीट में पौधे लगाने के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, ‘मैं को-स्टार, को-प्रोड्यूसर, को ऑनर की ओर से Cauvery Calling के लिए शाहरुख खान के बर्थडे पर 500 पौधे लगाती हूं। हंसी, आंसुओं के साथ लंबी कलरफुल जर्नी रही है।’

बता दें कि एक्ट्रेस अपने बिजनेस का ध्यान रखने के साथ ही पर्यावरण को लेकर भी काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ईशा फाउंडेशन के फाउंडर सदगुरू की पहल कावेरी कॉलिंग से जुड़ी हुई हैं और इस पहल में एक्ट्रेस पौधारोपण पर काफी जोर देती हैं। एक्ट्रेस ने इससे पहले कई फिल्मी स्टार्स के जन्मदिन पर भी पौधे लगाने का वचन दिया है, जिसमें अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर, आशा भोंसले का नाम शामिल है। उन्होंने अपने बेटे अर्जुन के बर्थडे पर 1000 पौधे लगाने के लिए कहा था और इसे सबसे अच्छा इंश्योरेंस प्लान बताया था।

वहीं, शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई फिल्मी स्टार्स ने भी उन्हें बधाई दी। न केवल भारत से बल्कि दुबई से भी किंग खान को ढेर सारा प्यार मिला। दरअसल, शाहरुख खान के जन्मदिन पर दुबई का बुर्ज खलीफा भी उनके रंग में रंगा नजर आया और उस पर शाहरुख खान की कई तस्वीरें भी दिखाई गईं। उन्हें बुर्ज खलीफा की लाइटिंग के जरिए भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!