Breaking News :
>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण
उत्तर-प्रदेश

उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के बीच पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे 135 शिक्षकों की मौत

आगरा,  जिले में शिक्षकों की मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा है। बुधवार को भी जिले के आधा दर्जन शिक्षकों ने दम तोड़ दिया। इनमें चार परिषदीय, एक एडेड और एक निजी पब्लिक विद्यालय के शिक्षक हैं।

गुदड़ी मंसूर खां स्थित भगत कंवर राम जूनियर हाईस्कूल में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक मीना ग्रोवर की बुधवार को इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई। स्वजन ने बताया कि उनकी ड्यूटी 15 अप्रैल को मतदान में लगी थी। वहां से आने के बाद से वह बीमार थीं। वह उन्हें भर्ती कराने के लिए अस्पतालों के चक्कर काटते रहे, लेकिन न बेड मिला, न आक्सीजन और न वैंटिलेटर। समय पर इलाज न मिलने के कारण तबीयत बिगड़ी और उनकी सांसें थम गई।

अछनेरा ब्लाक के रायभा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय सिंह की सांसें भी बुधवार को थम गई। स्वजन ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के बाद से उनकी तबीयत लगातार खराब होती चली गई। इलाज भी कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ।

फतेहपुर सीकरी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कराही के सहायक अध्यापक बोहरन सिंह की सांसें भी बुधवार को साथ छोड़ गई। स्वजन ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के बाद से वह लगातार बीमार होते चले गए। इलाज से फायदा नहीं हुआ। बेहतर सुविधाएं देने में चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए।

बरौली अहीर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय विल्हैनी के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजय कुलश्रेष्ठ भी चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद से लगातार बीमार थे। स्वजन ने इलाज कराया, लेकिन बुधवार को उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

अकोला ब्लाक के स्पेशल एजुकेटर सुधीर प्रियदर्शी भी संक्रमित हो गए थे, जिन्होंने बुधवार को दम तोड़ दिया।

वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर वल्लभ सिंह भी कोरोना संक्रमित थे। इलाज के दौरान हार्टअटैक आने से उनका देहांत हो गया।

शिक्षक संघ कर रहे मतगणना टालने की मांग

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. महेशकांत शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री ब्रजेश दीक्षिक, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, सभी संगठनों ने पंचायत चुनाव की मतगणना स्थगित करने की मांग की है। उनका कहना है कि चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद तमाम शिक्षक संक्रमित हैं, तमाम काल के गाल में समा चुके हैं। वर्तमान परिस्थिति में मतगणना स्थगित होनी चाहिए, नहीं तो शिक्षकों की जान संकट में आ जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!