Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तर-प्रदेश

कोरोना वायरस के कारण यूपी के राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी का निधन

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण बेहद ही खतरनाक होता जा रहा है। बीते एक हफ्ते से कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के वरिष्ठतम आइएएस अफसर दीपक त्रिवेदी का गुरुवार को निधन हो गया। वह लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थे।

भाजपा के तीन विधायक के साथ ही पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद के बाद इस हफ्ते के चौथे ही दिन कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद दीपक त्रिवेदी ने आज इलाज दौरान संजय गांधी पीजीआई में दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश आइएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ आइएएस अधिकारी और राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी का कोरोना संक्रमण से गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह इलाज के लिए संजय गांधी पीजीआई में भर्ती थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मूलत: राजस्थान के भरतपुर के निवासी दीपक त्रिवेदी की सेवा का कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त होना था। रिटायरमेंट से एक दिन पहले ही उनका निधन हो गया।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भारतीय जनता पार्टी के औरैया सदर से विधायक रमेश चंद्र दिवाकर के बाद लखनऊ मध्य से विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव और बरेली के नवाबगंज से विधायक केसर सिंह के बीते दिनों निधन के बाद बुधवार को पीलीभीत में पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का निधन हो गया। पांच बार विधायक रहे हाजी रियाज अहमद को बरेली के बाद नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके  निधन के बाद आज संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में वरिष्ठ आइएएस अफसर दीपक त्रिवेदी ने दम तोड़ दिया।

संक्रमण की चपेट में एक दर्जन से अधिक अफसर: कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में उत्तर प्रदेश सरकार के एक दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारी हैं। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, वित्त सचिव संजय कुमार, कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बीएल मीना, नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे, श्रम विभाग के अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा, उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला, खाद्य एवं रसद नागरिक आपूॢत विभाग की प्रमुख सचिव वीणा कुमारी, सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग और विशेष सचिव प्रशांत शर्मा, मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर अमृत त्रिपाठी और हमीरपुर समेत तीन जिलों के डीएम कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण का असर मुख्यमंत्री के दफ्तर तक पहुंच गया है। उनके अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल के साथ सचिव अमित सिंह और ओएसडी अभिषेक कौशिक को भी संक्रमण हुआ है। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के स्टाफ के भी दो लोग कोरोना के शिकार हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!