Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्ड

युवाओं के लिए घातक साबित हो रही कोरोना की दूसरी लहर, 3 दिन के भीतर 37 मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2021, गुरुवार, देहरादून। कोरोना वायरस की दूसरी लहर पहले से ज्यादा घातक साबित हो रही है। कोविड-19 से जुड़ी सलाहकार समिति की रिपोर्ट से इसकी भयावहता का अंदाजा लगता है। समिति ने तीन दिन (21-23 अप्रैल) के बीच दून मेडिकल कॉलेज में हुई मौतों का ऑडिट किया। जिसमें पता लगा कि 58 प्रतिशत मरीजों ने भर्ती होने के 48 घंटे के भीतर दम तोड़ा, जबकि 27 प्रतिशत की मौत भर्ती होने के 12 घंटे के भीतर हो गई। 70 प्रतिशत मामले ऐसे थे, जिनमें मरीज में 5 दिन के भीतर ही गंभीर लक्षण आए।

समिति के अध्यक्ष एवं एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 हेमचंद्र और दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 आशुतोष सयाना ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि तीन दिन (21-23 अप्रैल) के भीतर दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में 37 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। इनमें 50 वर्ष से कम आयु के दस, 51 से 60 वर्ष आयु के बारह और 60 वर्ष से अधिक आयु के पंद्रह मरीज थे। मरने वालों में 43 प्रतिशत महिलाएं और 57 प्रतिशत पुरुष शामिल थे। 50 प्रतिशत मामले सीधे अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज थे, जबकि 50 प्रतिशत मरीज अन्य अस्पतालों से यहां रेफर होकर आए थे। समिति ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी है। इसमें सलाह दी गई है कि कोविड से बचाव के सभी दिशा-निर्देशों का बेहद कड़ाई से पालन कराने की जरूरत है।

अध्यक्ष, सलाहकार समिति प्रो0 हेम चंद्र ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में वायरस ज्यादा घातक है। लक्षण आने पर भी लोग जांच और इलाज के बजाए घर पर ही उपचार ले रहे हैं, जिस वजह से स्थिति बिगड़ रही है। जन सामान्य को जागरूक करना होगा, ताकि समय से जांच और इलाज हो। इसके अलावा हर सीएचसी, पीएचसी स्तर तक भी कोविड जांच और इलाज की व्यवस्था की जाए। यहां मरीज के गंभीर होते ही उसे सीधे हायर सेंटर रेफर किया जाए। इससे कोरोना से होने वाली मौतों पर लगाम लगाई जा सकेगी।

समिति ने पाया है कि अभी भी अधिकतर लोग कोरोना के लक्षण होने पर घरेलू उपचार को तवज्जो दे रहे हैं, जिस वजह से महामारी फैल रही है। मरीज अस्पताल तब पहुंच रहे हैं जब उनकी सांसें उखड़ने लगती हैं। डाक्टरी भाषा में इस स्थिति को काफी गंभीर माना जाता है जिसमें रोगी से फेफड़ों तक विषाणु पहुंच जाते हैं। लिहाजा, जागरूकता पर बल दिया जाए। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लक्षण आने पर तत्काल अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और इलाज कराएं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!