Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
देश

श्रद्धांजलि – श्रीमती सुषमा स्वराज को

श्रद्धांजलि – श्रीमती सुषमा स्वराज को
————————————————

मौत अचानक सुषमा जी की दृग में आँसूं लायी है।
याद आपकी जनगण मन में शोक गीत बन आयी है।

युगों युगों तक आप रहोगी भारत भू के कण कण में।
छवी आपकी सदा दिखेगी गांव नगर के प्रांगण में ।
हृदय घात कलयुग का दानव इतना तो एहसास हुआ ।
मृत्यु सूचना मिलने पर भी तनिक नहीं विस्वास हुआ ।
आज खुसी के इस मौके पर गम से भरी विदायी है ।।
मौत अचानक सुषमा जी की दृग में आँसू लायी है ।।1

काल चक्र है सत्य सनातन सबको एक दिन जाना है ।
लेकिन समय पूर्व उठ जाना हम सब पर जुर्माना है ।
अटल विहारी की अनुजा दुर्गा अवतार सरीखी थी ।
भाषा सोम्य सरल लेकिन लक्ष्मी तलवार सरीखी थी ।
काश्मीर का तोहफा लेकर श्यामा के घर धायी है ।।
मौत अचानक सुषमा जी की दृग में आँसू लायी है ।।2

भाषण में संबोधन सबको ग्रंथ सरीखा लगता था ।
भाषा रूपी ज्ञान सभी को मंत्र सरीखा लगता था ।
दीन हीन की पीड़ा को वो अच्छी तरह समझती थी ।
हिन्दू मुस्लिम के आंगन में वो सम भाव बरसती थी ।
रो रो कर बेहोश लेखिनी अधिक नहीं लिख पायी है ।।
मौत अचानक सुषमा जी की दृग में आँसू लायी है ।।3

शब्द शब्द को जोड़े जैसे फूल पिरोएं धागों में ।
वाणी में अमृत था उसके भाव लिप्त थे भागों में ।।
आदर्शों की शिखर मालकिन लोहा भारत मानेगा ।
कथनी औ करनी सुषमा की बच्चा बच्चा जानेगा ।
अक्षर शोकाकुल हैं “हलधर”पंक्ति पंक्ति घबरायी है ।
मौत अचानक सुषमा जी की दृग में आँसू लायी है ।।4

साभार : जसवीर सिंह ‘हलधर’

मो09897346173

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!