Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
देश

कैप्‍टन अमरिंदर ने की मोदी सरकार की तारीफ

कैप्‍टन अमरिंदर ने की मोदी सरकार की तारीफ, अनुच्‍छेद 370 के बाद अब इस फैसले का किया समर्थन

चंडीगढ़, पंजाब की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार की एक बार फिर तारीफ की है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाने के बाद अब चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टॉफ की नियुक्ति का समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद सृजन करने का ऐलान सराहनीय है। यह देश की रक्षा सेनाओं के कमांड ढांचे को मजबूत बनाने वाला अहम कदम है।

कहा- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का फैसला सराहनीय, सेनाओं का कमांड ढांचा होगा मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी देर से उठ रही इस मांग को पूरा करने का केंद्र का फैसला सराहनीय है। कारगिल युद्ध के संदर्भ में तत्कालीन यूपीए सरकार ने सबसे पहले यह प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि यह कदम भारतीय सेनाओं के कमांड व कंट्रोल सिस्टम को सुधारने के लिए सहायक सिद्ध होगा।

कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि सीडीएस का सुझाव यूपीए सरकार के समय वर्ष 2009 में नरेश चंद्रा कमेटी ने स्थायी रूप में स्टाफ कमेटी के प्रमुखों का चेयरमैन (सीओएससी) लगाने के तौर पर पेश किया था। उन्होंने कहा कि चाहे यह फैसला उस समय लागू नहीं किया जा सका, लेकिन यह महसूस किया जाता रहा है कि ऐसे पद को सृजित करने से रक्षा सेनाओं में और ज्यादा तालमेल व एकजुटता होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीडीएस से तीनों ही रक्षा सेनाएं थल सेना, जल सेना और वायु सेना के एकजुट होने से उनकी ताकत और बढ़ेगी। सीडीएस के रक्षा सेनाओं से संबंधित मामलों में भारत सरकार के सलाहकार की भूमिका निभाने की संभावना है, जो एक पेशेवर संस्था के तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में केंद्र सरकार को अपनी सलाह दिया करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!