Breaking News :
>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज>>बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव>>पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज>>लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण>>निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका>>शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की 5 योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देश

पाक से जारी तनाव के बीच राजनाथ के आवास पर हुई मंत्री समूह की बैठक

पाक से जारी तनाव के बीच राजनाथ के आवास पर हुई मंत्री समूह की बैठक, शाह भी रहे मौजूद

नई दिल्‍ली,  GOM meeting at Rajnath Singh residence पाकिस्‍तान से जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर शनिवार को मंत्री समूह की बैठक हुई। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए। फ‍िलहाल, बैठक में किन किन मसलों पर चर्चा हुई इस बारे में विस्‍तृत ब्‍यौरा नहीं जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इसमें जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालतों पर भी मंथन हुआ।

View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter

बता दें कि अनुच्‍छेद-370 के कई प्रावधानों के हटने के बाद से कश्मीर में कई चीजें प्रतिबंधित कर दी गई थीं। हालांकि, केंद सरकार ने हालात धीरे-धीरे सामान्य होने का दावा किया है। इस बीच जम्‍मू-कश्‍मीर में सरकारी दफ्तरों में काम होने लगा है। टेलीफोन सेवा भी चरणबद्ध तरीके से बहाल की जा रही है। इस बीच, प्रशासन ने कहा है कि मोबाइल व इंटरनेट सेवाएं हालात सामान्य होने तक बंद रहेंगी। यह भी कहा गया है कि पिछले 15 दिनों में कहीं कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

इस बैठक में अर्थव्यवस्था के मसले पर भी बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है। वैसे भी यह बैठक ऐसे समय हुई अर्थव्यवस्था के कुछ क्षेत्रों नरमी का दौर है। ज्ञात हो कि 15 अगस्त को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था के हालात की समीक्षा की थी। इसके अलावा बैठक में देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में आई बाढ़ पर भी चर्चा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी हमले का खतरा बराबर बना हुआ है। इसे लेकर सीमा पर कड़ी चौकसी भी बरती जा रही है। हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों को कई ऐसे इनपुट मिले थे जिनमें कहा गया था कि पाकिस्‍तान (Pakistan) में मौजूद जैश-ए-मोहम्‍मद (Jaish-e-Mohammad) जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देने की फिराक में है। यहां तक कि पीओके में बैठा जैश सरगना मसूद अजहर का भाई इब्राहिम अजहर ने खुद इसकी कमान अपने हाथ में ली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!