Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने की भविष्‍यवाणी, शुक्रवार रात से उत्तराखंड में बारिश के आसार

देहरादून : उत्तराखंड के सभी जिलों में शुक्रवार रात से बारिश के आसार बन रहे हैं। जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का भी अनुमान लगाया गया है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार से यहां के हिमालयी क्षेत्रों से पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा, जिसके चलते मौसम का मिजाज भी बदलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार रात से बारिश होगी।

हालांकि, आरंभिक स्थिति में प्रदेश के कुछ स्थानों पर ही बारिश का अनुमान है। शनिवार सुबह करीब 8.30 से रविवार सुबह 8.30 तक समूचे राज्य में बारिश रहेगी। हालांकि बारिश हल्की से मध्यम तक हो सकती है। इसके बाद बारिश में कमी होने लगेगी या मौसम साफ भी हो सकता है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हिमालयी क्षेत्र में होने के कारण पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश समेत समान भौगोलिक परिस्थितियों वाले जम्मू एंड कश्मीर में भी रहने की संभावना है।

बदरीनाथ समेत चोटियों पर हुई बर्फबारी

चमोली जिले में गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। बदरीनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाकों में भी ठंडी हवाओं के चलते लोग घरों के अंदर दुबके रहे। श्री बदरीनाथ धाम के अलावा जिले की ऊंची चोटियों पर गुरुवार को भी बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में सुबह से मौसम साफ था। दोपहर बाद आसमान पर बादल छाने के बाद ठंडी हवाएं चलने से लोग घरों के अंदर दुबके रहे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!