Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
ताज़ा खबरेंदेश

बिहार में मानवता शर्मसार, चलती ट्रेन रोककर युवती को खींचकर किया सामुहिक दुष्कर्म

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2021, शनिवार, औरंगाबाद। बिहार में औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की हत्‍या कर शव को फेंक दिया गया। शुक्रवार शाम शव बरामद होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। शनिवार सुबह स्‍वजनों व ग्रामीणों ने सदर अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया। हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि 25 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म करने के बाद हत्‍या की गई है। साक्ष्‍य छिपाने के उद्देश्‍य से शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया है। हंगामे की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्‍होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उन्‍हें गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाएगी। हत्‍या के तरीके का पता पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से होगा। फिलहाल पुलिस दुष्‍कर्म की पुष्टि नहीं कर रही है।  

स्‍टेशन पर छूटी ननद को लाने जा रही थी ट्रेन से  

स्वजनों ने बताया कि वह 18 नवंबर को अपनी जेठानी एवं ननद के साथ बघोई स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर रफीगंज बाजार गई थी। बाजार से लौटते समय उसकी ननद रफीगंज स्टेशन पर छूट गई। तब वह अपनी गोतनी के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के जाखिम स्टेशन पर उतर गई। जाखिम स्टेशन पर उसने गोतनी को छोड़ कर कहा कि ननद को लाने जा रही है। इसके बाद धनबाद इंटरसिटी ट्रेन से वह रफीगंज जा रही थी। ट्रेन में कुछ मनचले सवार थे। युवती को अकेली देखकर जाखिम एवं देव रोड स्टेशन के बीच ट्रेन को वैक्यूम कर उनलोगों ने रोक दिया। इसके बाद जबरन युवती को उतार ले गए। यहां से उसे रफीगंज थाना क्षेत्र के गरवा गांव के बधार में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद साक्ष्‍य छिपाने के उद्देश्‍य से उसकी हत्‍या कर दी।

इधर घर नहीं लौटने पर स्‍वजनों को चिंता हुई। महिला के लापता होने से संबंधित सूचना फेसर थाना पुलिस को दी गई थी। इसी बीच शुक्रवार शाम उसका शव बरामद किया गया। रात होने की वजह से पोस्‍टमार्टम नहीं कराया जा सका। शनिवार सुबह पुलिस शव का पोस्‍टमार्टम कराने सदर अस्‍पताल पहुंची। इसी क्रम में बड़ी संख्‍या में स्‍वजन व ग्रामीण पहुंच गए। हंगामा शुरू कर दिया। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!