Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेश

लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी ‘आल इंडिया डीजीपी कॉन्फ्रेंस’ में हुए शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2021, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में के तीन दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की आंतरिक सुरक्षा पर केंद्रित 56वें अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार सुबह पुलिस मुख्यालय पहुंचे। डीजीपी कॉन्फ्रेंस देर शाम तक चलेगी। प्रधानमंत्री लंच और डिनर डीजीपी मुख्यालय में ही करेंगे। पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री और दोनों गृह राज्य मंत्री कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं। यूपी में पहली बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में नक्सलवाद, आतंकवाद और माफिया तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उपायों पर चर्चा हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की मौजूदगी में आंतरिक सुरक्षा के खतरों से लेकर आतंकवाद पर अंकुश के मुद्दों पर विचार विमर्श कर रहे हैं। डीजीपी सम्मेलन में प्रधानमंत्री के सामने कई प्रस्तुतिकरण भी होंगे। इसमें राज्यों में आधुनिक पुलिसिंग के लिए उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी जाएगी। शाम सात बजे तक प्रधानमंत्री अलग अलग सत्र में लेंगे हिस्सा।

विदित रहे कि राजधानी के गोमतीनगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार से आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुभारंभ किया है। गृहमंत्री ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों व केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुखों के साथ तटीय सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद, नारकोटिक्स, साइबर क्राइम तथा सीमा प्रबंधन जैसे सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया और इन विषयों पर गंभीरता से ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।

उत्तर प्रदेश में पहली बार पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक के 56वें वार्षिक सम्मेलन आयोजित हो रहा है। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को शामिल कर अनेक कोर ग्रुप गठित किए गए। सम्मेलन में चर्चा किए जाने वाले समसामयिक सुरक्षा मुद्दों पर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 200 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों से उनके विचार मांगे गए। 350 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न राज्यों में स्थित आइबी कार्यालयों से वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन का हिस्सा बने। केंद्रीय गृह मंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे सम्मेलन में दिए गए सुझावों पर समयबद्ध ढंग से अमल करें। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!