Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
ताज़ा खबरेंदेश

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार-2021 : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज देश के साफ शहरों को किया सम्मानित

वाराणसी गंगा शहरों की श्रेणी में प्रथम

इंदौर को लगातार 5वीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

सूरत को मिला दूसरा स्थान ।

  • केंद्र सरकार द्वारा घोषित वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ को भारत का सबसे स्वच्छ राज्य घोषित किया गया।
  • सबसे स्वच्छ गंगा शहर की श्रेणी में यूपी के वाराणसी को पहला स्थान मिला है।
  • गुजरात के सूरत और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा को देश के दूसरे और तीसरे सबसे स्वच्छ शहर बनने पर सम्मानित किया गया।
  • इंदौर को लगातार 5वीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2021, शनिवार, नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद स्वच्छ शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021 प्रदान कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा इंदौर को लगातार 5वीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। सूरत को दूसरा स्थान मिला है। मप्र का इंदौर पहले स्थान पर रहा तो राष्ट्रपति कोविन्द ने गुजरात के सूरत और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा को देश के दूसरे और तीसरे सबसे स्वच्छ शहर बनने पर सम्मानित किया। वहीं, केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में सबसे स्वच्छ गंगा शहर की श्रेणी में यूपी के वाराणसी को पहला स्थान मिला है।

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति कोविन्द शनिवार को 342 शहरों को सम्मानित करेंगे, जिन्हें ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2021’ में गारबेज फ्री सिटी और सफाई मित्र चैलेंज की श्रेणी में पुरस्कार दिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि शहरों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम, ‘स्वच्छ अमृत महोत्सव’ का आयोजन केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MOHUA) द्वारा किया जा रहा है और यह राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में हो रहा है।

इसके अलावा, यह कार्यक्रम ‘सफाईमित्र सुरक्षा चुनौती’ के तहत शीर्ष प्रदर्शन करने वाले शहरों को मान्यता देकर स्वच्छता कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि भी देगा। मंत्रालय ने कहा, ‘2016 में 73 प्रमुख शहरों के सर्वेक्षण से, 4,320 शहरों ने 2021 में भाग लिया, स्वच्छ सर्वेक्षण का छठा संस्करण जो दुनिया का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण बन गया है।’

कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन में सुधार पर प्रकाश डालते हुए, मंत्रालय ने कहा कि छ: राज्यों और छह केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने समग्र जमीनी स्तर में सुधार में 5% से 25% के बीच समग्र सुधार दिखाया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!