Breaking News :
>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अभिनव पहल : भविष्य की शिक्षा के लिए शिक्षकों को AI से कर रहा सशक्त>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
उत्तराखण्ड

बारिश और बर्फबारी से पारे ने लगाया गोता, किसानों के चेहरे खिले

देहरादून : पहाड़ पर बर्फबारी और मैदान में हुई बारिश के कारण तापमान ने एक बार फिर गोता लगाया है। इससे ठंडक बढ़ गई है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि सोमवार को दून में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा, मगर 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे।

शनिवार रात से रविवार सुबह तक बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री समेत औली, हेमकुंड, चकराता व कुमाऊं की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाके चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी व उत्तरकाशी जिले में बारिश से एकाएक ठंड बढ़ गई है।

केदारनाथ मंदिर परिसर में डेढ़ फिट तक बर्फ गिरने से समूचे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देहरादून में 0.41, टिहरी में 10.4 मिलीमीटर, पंतनगर में 13.3 एवं मुक्तेश्वर में 07.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार दून में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 व 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

प्रदेश की बात करें तो तकरीबन सभी स्थानों पर हल्के बादल छाने की संभावना है। कहीं-कहीं पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है।

फसलों के लिए लाभदायक है बारिश 

दिसंबर और जनवरी महीने में पूरे सूबे में औसत से बेहद कम हुई बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। फरवरी माह का पहला पखवाड़ा भी बिना बारिश के ही गुजर जाने से किसानों की चिंताएं और बढ़ गईं थीं। लेकिन, शनिवार रात को हुई बारिश से किसान खुश हैं।

कृषि निदेशक गौरीशंकर ने बताया कि बारिश एवं बर्फबारी लगभग सभी फसलों के लिए लाभदायक है। विशेषकर रवि, सरसों, दलहन, हरी सब्जियां, मटर, टमाटर समेत सेब, नाशपाती आदि फलों के लिए बारिश बेहद लाभदायक रही।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से भारी ओलावृष्टि की जानकारी नहीं है। फिर भी कहीं हल्के ओले पड़े भी हैं तो इस समय किसी भी फसल के लिए इससे नुकसान नहीं होगा। क्योंकि फलदार पौधों में इस समय फ्लावरिंग पीरियड चल रहा है। ओले से नुकसान का असर फूल के तुरंत बाद बनने वाले छोटे-छोटे फलों पर पड़ता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!