Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय
उत्तराखण्ड

बर्फ की कमी से औली में नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता भी रद

गोपेश्वर : औली के स्की स्लोप में पर्याप्त बर्फ न जमने से फिस रेस के बाद अब नेशनल स्कीइंग गेम्स भी रद कर दिए गए हैं। विंटर गेम्स एसोसएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रवक्ता का कहना है कि फिलहाल स्की स्लोप पर आधा फीट बर्फ जमी है, जो प्रतियोगिता के मानक के अनुरूप नहीं है।

औली में जनवरी में फिस रेस होनी थी, लेकिन बर्फ न पड़ने से इसका आयोजन रद करना पड़ा। फिस रेस रद होने के बावजूद विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को औली में नेशनल गेम्स के आयोजन की उम्मीद थी। हालांकि इसके लिए विधिवत तिथि तय नहीं की गई थी। यह तय हुआ था कि यदि अच्छी बर्फ पड़ी तो नेशनल गेम्स का आयोजन करा दिया जाएगा।

एक पखवाड़े के भीतर औली में तीन बार बर्फ पड़ी, लेकिन औली की स्की ढलानों में मात्र आधा फीट बर्फ ही जम सकी। धूप के कारण बर्फ लगातार पिघल रही है। पर्याप्त तापमान न होने से स्नो मेकिंग मशीन भी कृत्रिम बर्फ नहीं बना पा रही है। ऐसे में नेशनल गेम्स के आयोजन को लेकर विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने भी हाथ खड़े कर दिए। संस्था के अध्यक्ष एसपी चमोली ने कहा कि औली की स्की ढलानों में पर्याप्त बर्फ नहीं जमी है, इसलिए आयोजन नहीं किया जा सकता।

पर्यटकों को गढ़वाल मंडल विकास निगम दे रहा प्रशिक्षण

औली की स्की ढलानों पर जमी बर्फ में गढ़वाल मंडल विकास निगम पर्यटकों को स्की प्रशिक्षण का कोर्स करा रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के स्की प्रशिक्षक किशोर डिमरी ने कहा कि अब तक 65 से अधिक लोगों को स्की प्रशिक्षण में शामिल किय गया है।

स्की प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए पर्यटक औली आ रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी के कारण लोग बर्फ का आनंद उठाने के लिए औली आ रहे हैं। खड़े कर दिए हैं। संस्था के अध्यक्ष एसपी चमोली ने कहा कि औली की स्की ढलानों में पर्याप्त बर्फ नहीं जमी है, इसलिए आयोजन नहीं किया जा सकता।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!