Breaking News :
>>डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण>>मानसून सीजन को लेकर सजग रहें अधिकारी- महाराज>>भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था आपातकाल- मुख्यमंत्री धामी>>दूरस्थ गांवों तक पहुंचीं जिलाधिकारी, अस्पताल, बाजार और चौपालों में पहुंचकर जानी लोगों की समस्याएं>>धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट>>4098 बालिकाओं को मिले 19.23 करोड़- रेखा आर्या>>निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी>>रिलीज से पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके 39 हजार से ज्यादा टिकट>>मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक>>दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी है- सीएम धामी>>हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय>>आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करना अनिवार्य>>चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी>>केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम धामी ने जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना का असर, उत्तराखंड की सपना राणा को जर्मनी में मिली नर्स की नौकरी>>तुरंत जारी करें 211 एकल महिलाओं को पैसा- रेखा आर्या>>रिखणीखाल पहुंचीं डीएम स्वाति भदौरिया, विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>हल्द्वानी में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख>>श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईठा’ का टीजर रिलीज
उत्तराखण्डधार्मिकसामाजिकसामाजिक गतिविधियाँ

प्राचीन शिवमंदिर धर्मपुर की ओर से आठवीं गणेश महोत्सव का शुभारम्भ

नेहरू कालोनी वासियों द्वारा शोभा यात्रा का किया गया भव्य स्वागत 

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। आज २ सितम्बर २०१९ को सुबह ११ बजे, प्राचीन शिवमंदिर धर्मपुर की ओर से आठवें गणेश महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। गणेश महोत्सव में भगवान गणेश की शोभा यात्रा निकाली गई, जो प्राचीन शिवमंदिर धर्मपुर से प्रारम्भ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस शिव मंदिर पहुँची। शोभा यात्रा का क्षेत्रवासियों द्वारा जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया। नेहरू कालोनी वासियों द्वारा भी शोभा यात्रा का नवानी स्कूल के पास भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा का स्वागत करने हेतु क्षेत्रीय पार्षद अमित भण्डारी, फतेह सिंह नेगी, सुलेमान अली, समीर मलिक, संजय बहादुर सिंह, भूपेंद्र नेगी, सोनू हसन, जितेंद्र जौली, नरेश भण्डारी, संजय आनंद,आदित्य शर्मा, धर्मेंद्र आर्य, सोनू, राहुल बहल, अमन, ललित भण्डारी, श्रीमती शांति रावत, गीता रावत, पुजा आर्य, कुसुम जुयाल, कुसुम बहल, हरजिंदर कौर, हर्षिता भण्डारी, नीलम जुनेजा आदि अनेक नेहरू कॉलोनी वासी उपस्थित रहे। त्यौहार/पर्व भक्ति भावना के साथ साथ, आपसी मिलन एवं भाईचारे को बढ़ाने एवं प्रदर्शित करने का एक सुनहरा मौका होता है, जो आज की इस शोभा यात्रा के अवसर पर दृष्टिगत हुआ। आकाश ज्ञान वाटिका परिवार की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनायें।

[highlight]गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह त्यौहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है किन्तु महाराष्ट्र में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है। कई प्रमुख जगहों पर भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस प्रतिमा का नौ दिनों तक पूजन किया जाता है। बड़ी संख्या में आस पास के लोग दर्शन करने पहुँचते हैं। नौ दिन बाद गाजे बाजे से श्री गणेश प्रतिमा को किसी तालाब इत्यादि जल में विसर्जित किया जाता है। शिवपुराण में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी को मंगलमूर्ति गणेश की अवतरण-तिथि बताया गया है जबकि गणेशपुराण के मत से यह गणेशावतार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को हुआ था।[/highlight]

शिवपुराणके अन्तर्गत रुद्रसंहिता के चतुर्थ खण्ड में यह वर्णन है कि माता पार्वती ने स्नान करने से पूर्व अपनी मैल से एक बालक को उत्पन्न करके उसे अपना द्वारपाल बना दिया। शिवजी ने जब प्रवेश करना चाहा तब बालक ने उन्हें रोक दिया। इस पर शिवगणों ने बालक से भयंकर युद्ध किया परंतु संग्राम में उसे कोई पराजित नहीं कर सका। अन्ततोगत्वा भगवान शंकर ने क्रोधित होकर अपने त्रिशूल से उस बालक का सर काट दिया। इससे भगवती शिवा क्रुद्ध हो उठीं और उन्होंने प्रलय करने की ठान ली। भयभीत देवताओं ने देवर्षिनारद की सलाह पर जगदम्बा की स्तुति करके उन्हें शांत किया। शिवजी के निर्देश पर विष्णुजी उत्तर दिशा में सबसे पहले मिले जीव (हाथी) का सिर काटकर ले आए। मृत्युंजय रुद्र ने गज के उस मस्तक को बालक के धड पर रखकर उसे पुनर्जीवित कर दिया। माता पार्वती ने उस गजमुख बालक को अपने हृदय से लगा लिया और देवताओं में अग्रणी होने का आशीर्वाद दिया। ब्रह्मा, विष्णु, महेश ने उस बालक को सर्वाध्यक्ष घोषित करके अग्रपूज्य होने का वरदान दिया। भगवान शंकर ने बालक से कहा-गिरिजानन्दन ! विघ्न नाश करने में तुम्हारा नाम सर्वोपरि होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!