Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेशसामाजिक गतिविधियाँ

भारतीय जैन मिलन द्वारा संचालित जैन गौरव स्मृति वर्ष के अंतर्गत जैन मिलन महिला, देहरादून का आयोजन

  • जैन धर्म के गौरव महाकवि पंडित बनारसी दास जी के जीवन चरित्र पर,नाट्य रूप में प्रकाश डाला गया ।
  • महाकवि पंडित बनारसी दास का जन्म विक्रम संवत 1643 की माघ शुक्ल एकादशी को जौनपुर में हुआ था ।
  • बनारसी दास, जीवन में अनेक प्रकार के उतार-चढ़ाव, संकट, तत्कालीन राजनीतिक व सामाजिक विषमताओं होते हुए भी, अंतरंग में आध्यात्मिक साधना के बल से निरंतर चिंतन रत, ध्यान में रहते थे।

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। सोमवार, २ सितम्बर। रविवार, १ सितम्बर को भारतीय जैन मिलन द्वारा संचालित जैन गौरव स्मृति वर्ष के अंतर्गत जैन मिलन महिला, देहरादून के तत्वधान में जैन धर्म के गौरवशाली, जैन धर्म के गौरव महाकवि पंडित बनारसी दास जी के जीवन चरित्र पर वीतराग विज्ञान पाठशाला के बालक, बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा नाट्य रूप में प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर रहे। अति विशिष्ट अतिथि मनोविज्ञान प्रोफेसर श्रीमती रश्मि त्यागी रावत एवं विशिष्ट अतिथि मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन के चेयरमैन सचिन जैन, स्वागत अध्यक्ष भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री नरेश चंद जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती वीणा जैन जी द्वारा की गई तथा कार्यक्रम का संचालन शाखा की मंत्री श्रीमती वंदना जैन ने किया। इस अवसर पर कैंट विधायक हरबंस कपूर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि शाखा की अध्यक्ष श्रीमती वीणा जैन बहुत लंबे समय से बच्चों में धार्मिक संस्कार रूपी पौधे लगाने का कार्य कर रही है । वीणा जैन के द्वारा बच्चों में धार्मिक संस्कार प्रफुल्लित होते दिखाई दे रहे हैं जो आगे चलकर उनके भविष्य को और सुदृढ़ बनाएंगे। इस अवसर पर डॉ रश्मि त्यागी रावत ने कार्यक्रम की बहुत अधिक प्रशंसा की और कहा कि उनके द्वारा चलाई जा रही पाठशाला के माध्यम से निश्चित रूप से बच्चे संस्कारित होंगे । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सचिन जैन ने कहा कि भौतिक शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा भी बच्चों के भविष्य के लिए एक अहम हिस्सा है जो आने वाले समय में उनका भविष्य और उज्जवल बनाने में सहायक होगी। शाखा की अध्यक्षा श्रीमती वीना जैन के निर्देशन में बच्चों और महिलाओं ने महाकवि पंडित बनारसी दास के जीवन पर प्रकाश डाला, जिनका जन्म विक्रम संवत 1643 की माघ शुक्ल एकादशी को जौनपुर में जन्मे कविवर पंडित बनारसीदास, जैन धारा में आध्यात्मिक दृष्टि से तो क्रांतिकारी आध्यात्मिक सत्पुरुष हैं ही किंतु साहित्य के क्षेत्र में ही उनका भूतपूर्व योगदान है। संपूर्ण साहित्यिक गरीबों से युक्त कवि की बेजोड़ कृति श्री समयसार नाटक, कुंदकुंद आचार्य नाटक पर अमृत चंद्राचार्य द्वारा रचित 268 कलशों का सुंदर हिंदी पद्यानुवाद है। हिंदी साहित्य की इस अनुपम कृति ने उन्हें महाकवि तुलसी दास के समकक्ष प्रतिष्ठापित किया है । बनारसी दास, जीवन में अनेक प्रकार के उतार-चढ़ाव संकट, तत्कालीन राजनीतिक व सामाजिक विषमताओं के बीच, अंतरंग में आध्यात्मिक साधना के बल से निरंतर चिंतन रत, ध्यान में रहते थे। इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन की केंद्रीय महिला संयोजिका श्रीमती मधु जैन ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर श्रीमती सुनीता जैन, रश्मि जैन, प्रीति जैन, मधु जैन, आशु जैन, अनुभा जैन, सुचिता जैन, हर्षिता जैन, मीनू जैन, सारिका जैन, राज जैन, प्रभा जैन आदि महिलायें उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!