Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
देश

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की रूप रेखा जल्द ही तैयार

देहरादून : हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पंचायतों के लिए तय आरक्षण का प्रस्ताव मिलने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग तैयारियों में जुट गया है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि आयोग इसी सप्ताह पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी कर देगा। चुनाव 30 नवंबर से पहले होने हैं।

हाईकोर्ट के 30 नवंबर तक चुनाव संपन्न कराने के आदेश के क्रम में सरकार और आयोग दोनों ही जुटे हैं। सरकार की ओर से पंचायतों में पदों व स्थानों का आरक्षण तय कर इसकी सूचना आयोग को दे दी गई है। आयोग ने भी आरक्षण प्रस्ताव मिलने की पुष्टि की है।

सूत्रों की मानें तो आयोग अब पंचायत चुनाव के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुट गया है। तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए सुरक्षा समेत सभी व्यवस्थाओं को लेकर मंथन शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अब सरकार से विमर्श के बाद आयोग इसी हफ्ते चुनाव कार्यक्रम को जारी कर देगा।

दावेदारों ने शुरू किया प्रचार 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भले ही अभी चुनाव कार्यक्रम जारी न हुआ हो, लेकिन संभावित दावेदारों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। खासकर, सोशल मीडिया पर इन दिनों पंचायत चुनाव प्रचार केंद्र में है। पंचायती राज एक्ट में दो बच्चों के प्रावधान और शैक्षिक योग्यता की शर्त के मद्देनजर चुनाव को लेकर युवा खासे उत्साहित दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर किए जा रहे प्रचार से तो यही लगता है। हालांकि, लोगों की निगाहें दो बच्चों और शैक्षिक योग्यता के प्रावधान को लेकर हाईकोर्ट में चल रहे मामले पर भी टिकी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!