Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

पीएम मोदी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट केदारपुरी का आज ड्रोन से लेंगे जायजा

रुद्रप्रयाग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। इसके लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है।

केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजक्ट में शामिल है। यही वजह है कि समय-समय पर प्रधानमंत्री कार्यालय कार्य की प्रगति का जायजा लेता रहता है। पिछले साल 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री ने यहां पांच परियोजनाओं की नींव रखी थी। इसके बाद राज्य सरकार परियोजनाओं को पूरा करने में युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। सर्दियों के सीजन में भी कार्य लगातार जारी रहा। स्वयं प्रदेश के मुख्य सचिव चार बार कार्यों का निरीक्षण कर चुके हैं। अब पांच माह बाद नरेंद्र मोदी स्वयं निर्माण कार्यों की धरातलीय स्थिति देखेंगे।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को पीएम के विशेष सचिव भाष्कर खुल्बे ने दिल्ली और प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने देहरादून से ट्रायल के तौर पर करीब 45 मिनट तक ड्रोन कैमरे से कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अभी यह तय नहीं हुआ है प्रधानमंत्री किस वक्त और कितनी देर तक निरीक्षण करेंगे। बताया कि इसके लिए तीन ड्रोन कैमरे केदारनाथ भेजे गए हैं।

निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि वर्तमान में केदारनाथ से गरुड़चट्टी तक पैदल मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है, मंदिर परिसर के सामने मंदाकिनी और सरस्वती नदी तक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य लगभग साठ फीसद हो गया है। बाढ़ सुरक्षा कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं। मंदिर के पीछे सौंदर्यीकरण व समतलीकरण का कार्य भी चल रहा है। सरस्वती नदी पर घाट का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

केदारनाथ में एक से डेढ़ फीट बर्फ 

केदारनाथ में दो दिन से चटख धूप है, लेकिन पिछले दिनों हुई जबरदस्त हिमपात के कारण अब भी एक से डेढ़ फीट बर्फ मौजूद है। जिलाधिकारी ने बताया कि इससे कुछ कार्यों को स्पष्ट देख पाना मुश्किल हो सकता है।

इन परियोजनाओं पर हो रहा कार्य 

-आदि गुरु शंकराचार्य की समाधिस्थल का पुनर्निर्माण और संग्रहालय का निर्माण

-गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग का चौड़ीकरण

-मंदाकिनी के तट पर बाढ़ सुरक्षा एंव घाट निर्माण

-सरस्वती नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा एंव घाट निर्माण

-केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों के लिए आवास का निर्माण

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!