Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

झंडा मेला: निकाली गई नगर परिक्रमा, संगत को बांटा गया गुड़ का प्रसाद

देहरादून : आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे दरबार साहिब प्रबंधन ने नगर परिक्रमा निकाली। परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल बिंदाल पहुंची। यहां संगत को चने, मुरमुरे व गुड़ का प्रसाद बांटा गया। इसके बाद तिलक रोड, घंटाघर, गांधी रोड, रीठा मंडी, भंडारी बाग होते हुए लक्खीबाग स्थित ब्रह्मलीन श्रीमहंतों की समाधि स्थल पहुंची। यहां मत्था टेकने के बाद दरबार साहिब पहुंचकर नगर परिक्रमा का दोपहर दो बजे समापन हुआ। शाम को पंजाब की पैदल संगत, पंजाब के महंतों और मसंदों को पगड़ी प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी के साथ संगतें वापस लौटनी शुरू हो जाएंगी।

देहरादून को दिल्ली बनने से रोकने को सामूहिक पहल की जरूरत 

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अशोक कुमार ने दरबार साहिब में श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के साथ देहरादून की यातायात व्यवस्था और बढ़ते प्रदूषण पर विस्तार से चर्चा की। श्रीमहंत ने कहा कि यातायात और प्रदूषण के मामले में देहरादून को दिल्ली बनने से रोकना है तो सामूहिक पहल करनी होगी। स्कूली बच्चे साइकिल का इस्तेमाल करें, अन्य लोग भी सप्ताह में एक बार साइकिल से आवाजाही करें। छोटे वाहनों का अधिक प्रयोग करें तो काफी हद तक यातायात व प्रदूषण की समस्या कम होगी। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को देखते हुए पिछले कुछ सालों से नगर परिक्रमा का रूट संक्षिप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि देहरादून हम सभी का है। यदि दून के पर्यावरण को बचाने के लिए हमने ठोस पहल नहीं की तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी।

नगर परिक्रमा के लिए शहर को आठ सेक्टरों में बांटा

झंडा मेले के तहत आज होने वाली नगर परिक्रमा के दौरान सुरक्षा बनाने को लेकर पुलिस ने शहर को आठ सेक्टरों में बांटा था। इसका प्रभारी सीओ सिटी को बनाया गया। नगर परिक्रमा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ दो प्लाटून पीएसी भी तैनात रही।

मत्था टेकने और गुरुमंत्र पाने को संगत रही बेताब

द्रोणनगरी के ऐतिहासिक झंडा मेले में संगतें गुरु रंग में रंगी हैं। झंडा साहिब में शीश नवाने के साथ गुरुमंत्र और अमृत पाने को संगतों में होड़ रही। संगतों ने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज का आशीर्वाद लिया और गुरुमंत्र धारण कर आदर्श जीवन जीने का संकल्प लिया। गुरुवार सुबह दरबार साहिब से भव्य नगर परिक्रमा शुरू होगी।

मंगलवार को झंडेजी के आरोहण के साथ ही मेले की रौनक परवान चढ़ गई है। दरबार साहिब श्रद्धालुओं से खचाखच भरा है। बुधवार को भी संगतों ने दरबार साहिब में मत्था टेका और भेंट चढ़ाई। इसके बाद दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास महाराज का आशीर्वाद, अमृत और गुरु मंत्र लेने का कार्यक्रम शुरू हुआ। महंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि गुरु के बताए रास्ते पर चलने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने गुरु महाराज के जीवन से जुड़े कुछ संस्मरण भी संगतों को सुनाएं। साथ ही  जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति व मोक्ष के रहस्य का ज्ञान भी दिया। उन्होंने कहा कि हमें आदर्श परिवार का संकल्प लेकर श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं, झंडे मेले में लगी अस्थायी दुकानों पर संगतों की भारी भीड़ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!