Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा मार्गों पर फूलों की खेती पर फोकस

देहरादून : 17 साल पहले जहां फूलों की खेती का रकबा महज 150 हेक्टेयर था, उसमें अब 10 गुना का इजाफा हो गया है। सालाना टर्नओवर है करीब 200 करोड़। यह है उत्तराखंड में फूलों की खेती का लेखा-जोखा, जिससे करीब 10 हजार किसान जुड़े हैं।

पुष्पोत्पादन की ओर कृषकों के रुझान को देखते हुए अब राज्य सरकार ने इस पर खास फोकस करने और क्लस्टर आधार पर इसे बढ़ावा देने की ठानी है। कोशिशें परवान चढ़ीं तो वर्ष 2019 में पुष्पोत्पादन के क्षेत्रफल में न सिर्फ 25 फीसद का इजाफा होगा, बल्कि 50 नए क्लस्टर भी तैयार होंगे। इसमें चारधाम यात्रा मार्ग पर खास फोकस किया जाएगा। वजह यह कि वहां फूलों के विपणन की दिक्कत नहीं आएगी।

विषम भूगोल वाले उत्तराखंड में फूलों की खेती आर्थिकी संवारने की दिशा में अहम साबित हो सकती है। इस कड़ी में किसानों की आय दोगुना करने के प्रयासों में जुटी सरकार की योजना पुष्पोत्पादन को मैदानी क्षेत्र से पहाड़ों की ओर ले जाने की है। इसके लिए कवायद चल रही है। उद्यान निदेशक डॉ.बीएस नेगी बताते हैं कि राज्य में फूलों की खेती की तरफ किसानों का रुझान बढ़ा है। इसीलिए इसे क्लस्टर आधार पर बढ़ावा दिया जा रहा है।

डॉ. नेगी के अनुसार चारधाम यात्रा मार्गों पर फूलों की खेती पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यात्रा के चलते वहां फूलों के विपणन की समस्या नहीं होगी। साथ ही चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री में फूलों की पर्याप्त आपूर्ति की जा सकेगी। यही नहीं, अन्य क्षेत्रों में भी किसानों के सामने विपणन की दिक्कत न हो, इसके लिए जगह-जगह बायर-सेलर मीट आयोजित की जाएंगी। इससे किसान और क्रेता दोनों को लाभ मिलेगा।

प्रदेश में फूलों की खेती

फूल———-टर्नओवर (करोड़ में)

जरबेरा———–60

गेंदा————–56

ग्लैडियोलाई—–28

कारनेशन——-18

गुलाब———–10

लिलियम———9

रजनीगंधा——–8

अन्य————10

-150 हेक्टेयर में राज्य गठन के वक्त होता था पुष्पोत्पादन

-1493 हेक्टेयर हो गया है अब फूलों की खेती का क्षेत्रफल

-15.65 करोड़ कटफ्लावर का वर्तमान में हो रहा उत्पादन

-2073 मीट्रिक टन लूज फ्लावर की भी होती पैदावार

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!