Breaking News :
>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी
उत्तराखण्ड

गंगोत्री, यमुनोत्री व बैजनाथ होंगे स्वच्छ आइकनिक प्लेस

उत्तरकाशी : देश के बीस स्वच्छ आइकनिक प्लेस में उत्तराखंड के गंगोत्री, यमुनोत्री व बैजनाथ धाम भी शामिल हैं। स्वच्छ आइकनिक प्लेस योजना के तहत गंगोत्री में होने के वाले कार्यों का शिलान्यास डुंडा (उत्तरकाशी) में केंद्रीय स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री उमा भारती ने किया। यमुनोत्री व बैजनाथ धाम के फिलहाल शिलान्यास की कवायद चल रही है।

गंगोत्री मंदिर समिति गंगोत्री के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि दूसरे चरण में चयनित देश के दस स्वच्छ आइकनिक प्लेस में गंगोत्री धाम को स्थान मिलना बड़ी उपलब्धि है। पूर्व में जब स्वच्छ आइकनिक प्लेस के विकास को लेकर चर्चा हुई तो तब इसकी कार्य योजना बनाई गई।

इसमें सरकार ने तय किया कि सीआरए के तहत ओएनजीसी (तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम) के सहयोग से गंगोत्री धाम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा। इस मामले में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

दूसरे चरण में चयनित स्वच्छ आइकनिक स्थल 

गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम (गढ़वाल), बैजनाथ धाम (कुमाऊं) महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन), सेंट फ्रांसिस असीसी चर्च (गोवा), आद्य गुरु शंकराचार्य स्थल (केरल), इरनामुलम, गोमतेश्वर (कर्नाटक), गया तीर्थ (बिहार), श्री सोमनाथ मंदिर (गुजरात) का चयन किया है।

पहले चरण में चयनित स्वच्छ आइकनिक स्थल 

वर्ष 2016 में पहले चरण में वैष्णो देवी मंदिर (जम्मू), छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (मुंबई), ताजमहल (आगरा), तिरुपति मंदिर (आंध्र प्रदेश), स्वर्ण मंदिर (अमृतसर), मर्णकर्णिका घाट (बनारस), अजमेर दरगाह (राजस्थान), मीनाक्षी मंदिर (तमिलनाडु), कामाख्या मंदिर (असोम) व जगन्नाथ पुरी (ओडिशा) को स्वच्छ आइकनिक प्लेस में शामिल किया गया।

योजना में ये होने हैं कार्य 

-गंगोत्री में घाटों का निर्माण व सौंदर्यीकरण

-धाम में लगेंगी 200 सोलर लाइट

-गंगोत्री की सभी सड़कों और पैदल मार्ग का पक्कीकरण

-धाम के मुख्य गेट का जीर्णोद्धार

-स्वच्छता के लिए कूड़ेदान व कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था

-पेयजल योजना का सही निर्माण व हैंडपंपों की स्थापना

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!