Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
स्वास्थ

क्या आप भी बिना प्यास लगे जबरदस्ती पीते हैं पानी? जान लें ये फायदेमंद है या नुकसानदायक

पानी पीना फायदेमंद होता है लेकिन कुछ लोग बिना प्यास लगे ही पानी पीते हैं। बिना यह जाने कि यह फायदेमंद है या नुकसानदायक। दरअसल, शरीर के लिए सबसे जरूरी तत्व पानी ही है। यह खनिज, विटामिन, अमीनो एसिड और ग्लूकोज को अवशोषित करने में शरीर की हेल्प करता है। टॉक्सिक पदार्थों और वेस्ट प्रोडक्ट को भी शरीर से बाहर निकालने में यह हेल्प करती है। अगर बॉडी में पानी की कमी हो जाए तो कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए खूब पानी पीना चाहिए लेकिन कुछ लोग जो जरूरत से ज्यादा ही पानी पीते हैं। आइए जानते हैं इसको लेकर डॉक्टर क्या कहते हैं…

क्या ज्यादा पानी पीने से कोई फायदा है
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मी के दिनों में रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और कई तरह का खतरा भी दूर रहता है। आमतौर पर जब हमारे शरीर को पानी की जरूरत होती है तो वह प्यास के जरिए इसके संकेत देता है। बिना प्यास पानी पीने का कोई फायदा नहीं होता है। अगर जबरदस्ती पानी पीते हैं तो शरीर को इसका कोई बेनिफिट नहीं मिलता है उल्टे इससे नुकसान हो सकता है। इसलिए प्यास लगने पर ही पानी पीना चाहिए।

खूब पानी पिएं लेकिन सिर्फ ये लोग
डॉक्टर के मुताबिक, कम पानी पीना डिहाइड्रेशन ही नहीं किडनी स्टोन का खतरा भी बना देता है। अगर किसी को किडनी स्टोन की समस्या है तो उसे दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे स्टोन यूरिन के जरिए बाहर आ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, करीब 80 प्रतिशत लोगों का किडनी स्टोन पानी और फ्लूड से पेशाब के रास्ते बाहर आ जाता है। इसलिए किडनी स्टोन के मरीज पानी पीने से परहेज न करें। हालांकि, जबरदस्ती पानी पीने से भी बचना चाहिए. थोड़ा-थोड़ा कर पानी पी सकते हैं।

पानी पीने के फायदे
1. गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर फ्रेश और एक्टिव रहता है।
2. पानी ब्रेन फंक्शन को मेंटेन रखने का काम करता है और सिरदर्द की समस्या दूर करने में मदद करता है।
3. कब्ज की समस्या है तो पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। पानी पीने से डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है।
4. पर्याप्त पानी पीना फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए बेहतर हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!