Breaking News :
>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की अभिनव पहल : भविष्य की शिक्षा के लिए शिक्षकों को AI से कर रहा सशक्त>>हिमालय डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने सूचना विभाग की विज्ञापन दरों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित करने की उठाई माँग>>राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या>>उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश>>नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन>>मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी>>मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार>>आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
उत्तराखण्ड

कैशलेस व्यवस्था के नाम पर अब शुरू हुर्इ बैंकों की मनमानी

ऋषिकेश : नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के बाद कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए बैंकों ने नेट बैंकिंग और पीओएस जैसी सुविधाओं के प्रति ग्राहकों को प्रेरित किया। मगर, अब कुछ बैंक ने जीरो रेंटल में उपलब्ध कराई गई पीओएस मशीनों पर रेंटल चार्ज वसूलना शुरू कर दिया है। यहीं नहीं ग्राहकों से एरियर के रूप में भी रेंटल वसूला जा रहा है, जिससे ग्राहकों में रोष है। बैंकों के इस छलावे से नाराज कई ग्राहक अब अपने पीओएस लौटाने लगे हैं।

आठ नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब एक हजार व पांच सौ रुपये के नोटों को बंद करने की घोषणा की थी तो पूरे देश में हड़कंप मच गया था। इसके बाद लंबे समय तक बैंकों में नोट बदलने और जमा करने के लिए भीड़ उमड़ी। सबसे बड़ा सवाल यही था कि अर्थव्यवस्था किस तरह दोबार पटरी पर आ पाएगी। हालांकि, इसके बाद बैंकों ने तेजी से डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई और लोगों ने इसे अपनाया भी।

खुदरा व्यापरियों को लेनदेन के लिए पीओएस मशीनें उपलब्ध कराई गई। जिससे काफी हद तक नोटबंदी का असर कुछ कम हुआ। शुरुआती दौर में बैंकों ने व्यापरियों को जीरो रेंटल की मशीनें उपलब्ध कराई। मगर अब अचानक कुछ बैंकों ने पीओएस मशीनों पर रेंटल चार्ज लगा दिए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने तो बाकायदा पिछले वर्ष का भी रेंटल ग्राहकों से वसूलना शुरू कर दिया है।

ऋषिकेश में अग्रवाल कम्युनिकेशन के संचालक मनीष अग्रवाल ने इस संबंध में बैंक प्रबंधन से शिकायत की है। उन्होंने अवगत कराया कि बैंक ने बिना किसी सूचना के उनके मई से दिसंबर 2017 तक आठ बार रेंटल चार्ज वसूल लिया है। जबकि पीओएस लेते समय उन्हें जीरो रेंटल पर मशीन उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने कहा कि एरियर वसूलना पूरी तरह से बैंक की मनमानी है, जिसके खिलाफ वह उपभोक्ता फार्म में शिकायत करेंगे।

वहीं बैंक ऑफ बड़ोदा के शाखा प्रबंधक का कहना है कि बैंक द्वारा जीरो रेंटल पर ही ग्राहकों को पीओएस मशीनें दी गई थीं। मगर, बीच में कॉरपोरेट द्वारा रेंटल चार्ज वसूलने के लिए एक सर्कुलर जारी किया गया। इस संबंध में कई ग्राहकों की शिकायतें बैंक को मिली हैं। कुछ ग्राहकों ने अपने पीओएस बैंक को जमा भी करा दिए हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!