Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाईन समाधान पोर्टल की समीक्षा की तथा इसमें प्राप्त होने वाली शिकायतों को गम्भीरता लेने एवं त्वरित समाधान के निर्देश सम्बंधित अधिकारीयों को दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में कृषक कल्याण को समर्पित किसान सम्मान निधि योजना, स्ट्रीट वैण्डर्स से सम्बन्धित स्वनिधि योजना तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाईन समाधान पोर्टल की समीक्षा बैठक की गयी।
किसान सम्मान निधि की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को सम्मान निधि की किश्त का समुचित लाभ देना सुनिश्चित करें तथा विकासखण्डों में सहायक कृषि विकास अधिकारियों को इस कार्य में प्राथमिकता से लगने को निर्देशित करें। उन्होंने सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को इस सम्बन्ध में माॅनिटीरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य की प्रगति बढ़ाने के लिए लगातार माॅनिटिरिंग करते रहें।
स्ट्रीट वैण्डर्स के कल्याण हेतु समर्पित स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के नगर निगम एवं नगर पालिका परिषदों से वैण्डर्स के चिन्हिकरण, उनको वितरित किये गये प्रमाण-पत्र तथा आईडी कार्ड के वितरण की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए इसमें तेजी से सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन नगर निकायों में स्ट्रीट वैण्डर्स की संख्या बहुत अधिक किन्तु पंजीकरण उसके सापेक्ष कम है उसका कारण जानते हुए उस सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाईन समाधान पोर्टल की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को गम्भीरता से लें तथा इसके त्वरित समाधान के प्रयास करें। उन्होंने इस सम्बन्ध में नगर मजिस्टेªट को निर्देशित किया कि जिन विभागों की एल1 व एल2 स्तर पर पैण्डेंसी 10 से अधिक है उनकी समाधान की प्रगति की दैनिक रूप से माॅनिटिरिंग करते हुए प्रगति बढायें।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक तहसीलों में जनाधार केन्द्रों को सक्रिय रूप से सुचारू रखने के निर्देश दिये, जिससे लोगों को विभिन्न प्रमाण-पत्र बनाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा उन्होंने मसूरी क्षेत्र के लिए भी जनाधार केन्द्र खोलने से सम्बन्धित प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल व प्रोटोकाॅल जी.सी गुणवंत, नगर मजिस्टेªट कुश्म चैहान सहित कैम्प कार्यालय में सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित थे तथा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!