Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को तहसीलवार प्रत्येक गाँव की विभिन्न श्रेणी की अतिक्रमित व अन-अतिक्रमित भूमि तथा नदी क्षेत्र की भूमि का विवरण 31 अगस्त तक प्रेषित करने के दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा कैम्प कार्यालय से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों, नगर निगम तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को तहसीलवार प्रत्येक गाँव की विभिन्न श्रेणी की अतिक्रमित व अन अतिक्रमित भूमि तथा नदी क्षेत्र की भूमि का विवरण 31 अगस्त तक प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने नदी नालों पर अतिक्रमण चिन्हिकरण में सहयोग प्रदान करने के लिए सम्बन्धित नगर निगम और नगर पालिका परिषद को तहसील प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करने को निर्देशित किया। साथ ही कहा कि अतिक्रमण से मुक्त होने वाली भूमि पर तारबाड़-सुरक्षा घेरा बनाने के लिए आने वाले वित्तीय खर्च का वहन नगर निगम और एमडीडीए संयुक्त रूप से वहन करेगा। उन्होंने जनपद स्तर पर भी विभिन्न श्रेणी की सम्पूर्ण सरकारी भूमि का अद्यतन रिकार्ड बनाने व रखने हेतु सम्बन्धित वरिष्ठ रिकार्ड सहायक को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने भूमि की विभिन्न जरूरतों की पूर्ति के लिए तथा क्षतिग्रस्त वनीकरण की पूर्ति करने को वृक्षारोपण हेतु रिजर्व में भूमि का प्रबन्ध रखने के उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही भूमि की माँग करने वाले विभागों को भी त्वरित हस्तान्तरण की कार्यवाही अमल में लाने को निर्देशित किया।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल व प्रोटोकाॅल जी.सी. गुणवंत, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान सहित कैम्प कार्यालय में सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कार्मिक उपस्थित थे तथा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!