Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बर्ड फ्लू के खतरे के दृष्टिगत सतर्क रहने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2021, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। बर्ड फ्लू (एविएन इन्फ्लून्जा) बिमारी के खतरे के दृष्टिगत जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपद में समस्त उप जिलाधिकारियों, वनाधिकारी,खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद में कुक्कुट फर्मों का निरीक्षण करने, हाट, बाजारों, जलाशयों में उपलब्ध पक्षियों का निरीक्षण करते हुए कुक्कुट पक्षियों का सीरो सविलेन्स कराने के लिए प्रयोगशालाओं को भेजने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को दिए। उन्होंने वन विभाग एवं पशुपालन विभाग को समन्वय करते हुए प्रवासी पक्षियों तथा जलाशयों का निरीक्षण करने तथा जनपद में स्थित विभिन्न कुक्कुट फार्मों एवं जलाशयों पर बीमारी के दृष्टिगत सर्विलांस करवाने के निर्देश दिए। मुर्गी तथा अन्य पक्षियों में किसी प्रकार की अप्रत्याशित मृत्यु का संज्ञान लेते हुए मृत पक्षी को निकटतम प्रयोगशाला के माध्यम से जाँच हेतु एन.आई.एच.एस.ए.डी.एलं भोपाल भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को बर्ड फ्लू की रोकथाम निगरानी हेतु टीम गठित करने के साथ ही प्रतिदिन बल्र्ड फ्लू की स्थिति की नियमित सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत बर्ड फ्लू के खतरे के दृष्टिगत सतर्क रहने तथा निगरानी कार्यों की निरन्तर समीक्षा करने, नगर निगम एवं नगर पालिका परिषदों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई एवं सेनिटाइजेशन कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में अवस्थित मांस की दुकानों पर किसी भी दशा में बीमार पशुओं का मांस न बेचा जाए यदि कोई पशु, पक्षी बीमार प्रतीत हो तो उसकी सूचना सम्बन्धित क्षेत्र के पशु चिकित्सक को दी जाए, साथ ही मांस की दुकानों का निरन्तर औचक निरीक्षण कर संज्ञान भी लिया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में कही पर भी पक्षियों के अप्रत्याशित रूप से मृत्यु की सूचना कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0135-2712672 पर दी जाए साथ ही प्रवासी पक्षियों के प्रवास हेतु जनपद के प्रसिद्ध आसन बैराज पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश वन विभाग को दिए कहा कि वन क्षेत्र में आवश्यक निगहबानी भी बनाए रखे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!