Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

उपचार के बाद स्वस्थ होकर देहरादून लौटे मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, आवास पहुँचने पर तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ किया स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जनवरी 2021, बुधवार, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली से उपचार के बाद स्वस्थ होकर देहरादून लौट आये हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जीटीसी हेलीपैड आगमन पर कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत एवं मेयर श्री सुनील उनियाल गामा ने उनका स्वागत किया।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

मुख्यमंत्री आवास पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों का आशीर्वाद प्राप्त उन्हें सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “भगवान बदरी विशाल व बाबा केदार की कृपा और सभी की शुभकामनाओं के कारण मैं अस्पताल से पूर्णतः स्वस्थ होकर लौट आया हूँ और नई ऊर्जा के साथ पुनः जनसेवा के कार्य में सबके बीच उपस्थित हूँ।”

मुख्यमंत्री ने सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के सभी मानकों जैसे सही से मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का ख्याल रखना तथा हाथों को नियमित रूप से धोना व उन्हें सैनिटाइज करने का अनिवार्यता से पालन करने की आवश्यकता है।

[box type=”shadow” ]“भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं के कारण मैं अस्पताल से पूर्णतः स्वस्थ होकर लौट आया हूँ और नई ऊर्जा के साथ पुनः जनसेवा के कार्य में आप सबके बीच उपस्थित हूँ। कोरोना को हराने में मेरी तथा मेरी धर्मपत्नी व बिटिया के स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले सभी डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ का मैं ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही हमारे स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करने वाले सभी लोगों का भी मैं हृदय से आभारी हूं। इस कठिन समय में आपके प्यार ने हमें ऊर्जा दी है, जो अनमोल हैं।

मेरा सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध है कि कोरोना से बिल्कुल भी न घबराएं बल्कि इससे बचाव के सभी मानकों का अनिवार्यता से पालन करें, जैसा कि सही से मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का ख्याल रखना तथा हाथों को नियमित रूप से धोना व उन्हें सैनिटाइज करना। साथ ही कोरोना के लक्षण महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।” : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

 [/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!