Breaking News :
>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद देहरादून में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर बरती जा रही है सतर्कता

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू. का.)। जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को उनके क्षेत्रान्तर्गत बनाये गये कन्टेंमेंट जोन में निरन्तर सतर्कता बनाए रखने एवं समय-समय पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थायें जाँचने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत भले ही विगत माह की तुलना में इस माह संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में कमी आई है, किन्तु इसका यह अर्थ कदापि नहीं है कि कोरोना का खतरा टल गया है। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ माह संक्रमण के दृष्टिगत चुनौती पूर्ण है, इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु अधिक सतर्क रहने तथा मास्क के उपयोग एवं सामाजिक दूरी के नियमों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों, होटल, रेस्टोरेंट, माल्स आदि स्थानों पर सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क उपयोग करवाने, थर्मल स्क्रीनिग के साथ ही निरन्तर एन्टीजन टैस्टिंग भी करवायें जाए तथा इन कार्यों की लगातार माॅनिटरिंग भी की जाए। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनपद में सैम्पलिंग और बढाये जाने तथा विभिन्न स्थानों पर चिकित्सकीय टीम भेजकर सैम्पलिंग करवाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद में अवस्थित होटल, रेस्टोंरेट एवं अन्य व्यवसायिक संस्थानों, सहित ठेली, रेहड़ी वाले छोटे व्यवसायियों से अनुरोध किया है वे अपनी संस्थानों, दुकानों आदि में कार्यरत कार्मिकों/श्रमिकों, सहित स्वयं भी मास्क उपयोग एवं सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें तथा अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करनें के निर्देश दिए।

[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज अपर जिलाधिकारी अरविन्द पाण्डेय द्वारा विभिन्न धर्मपुर सकूल वाली गली में स्थित कन्टेंनमेंट जोन का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कन्टेंमेंन्ट जोन में बेरिकेटिंग, आने जाने वाले रास्तों पर होमगार्ड के जवान तैनात पाए गये तथा कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु जन जागरूकता सामग्री चस्पा पाई गयी।

[/box]

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!