Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद में आज कोविड-19 के 107 पाॅजिटिव मामले मिले; जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम द्वारा चन्दरनगर क्षेत्र में किया भ्रमण एवं निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020, देहरादून (जि.सू. का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 107 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 16541 हो गयी है, जिनमें कुल 14397 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में कुल 1449 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 1654 सैम्पल भेजे गये।

कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 208 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 120 व्यक्तियों के चालान किये गये। आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद अन्तर्गत 17548 व्यक्तियों का सर्विलांस किया गया है। दुग्ध विकास विभाग द्वारा विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन क्षेत्रान्तर्गत 57 ली० दूध वितरित किया गया।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम द्वारा चन्दरनगर क्षेत्र में भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा इस दौरान 67 घरों का सर्वे किया गया, निरीक्षण के दौरान 5 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए डेंगू, मलेरिया एवं कोरोना वायरस के पंपलेट वितरित किए गए तथा सभी को डेंगू नियंत्रण हेतु सहयोग करने के लिए कहा गया। विगत वर्ष जनपद देहरादून में 22 अक्टूबर 2019 तक 4629 डेंगू एलाइजा धनात्मक रोगी पाए गए थे। क्षेत्रीय आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा निरन्तर अपने क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है तथा मच्छर का लार्वा पाए जाने पर उसे नष्ट किया जा रहा है तथा डेंगू नियंत्रण हेतु लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!