Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
मनोरंजन

जिया खान की माँ राबिआ खान, सलमान पर लगाये आरोपों पर बोली : सूरज पंचोली की बहन ‘नफरत फैलाना बंद करें’

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2020, शुक्रवार। बालीवुड इस वक्त एक बुरे सदमे से गुजर रहा है। इंडस्ट्री ने अपने एक उभरते हुए एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को खो दिया। सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन के बाद से उनके परिवार और फैंस के मन में बस एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर सुशांत ने सुसाइड जैसा इनता बड़ा कदम क्यों उठाया।

एक्टर के सुसाइड करने के बाद से ही स्टार्स लगतार कई स्टार्स सामने आकर अपनी बात रख रहे हैं। इन सबके बीच दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान का एक वीडियो वायारल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए सलमान खान और बॉलीवुड पर निशाना साधा है। वहीं अब राबिया के इस वीडियो पर ​जिया के कथित ब्वॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली की बहन का कमेंट वायरल हो रहा है।

दरअसल, जिया खान ने साल 2013 में आत्महत्या कर ली थी। उस दोरान जिया खान और सूरज पंचोली एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं जिया के निधन के बाद सूरज पंचोली से भी पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। वहीं हाल ही में सुशांत सिंह के निधन पर जिया खान की मां राबिया खान का एक वीडियो वायलर हुआ था। इस वीडियो में राबिया ने बॉलीवुड के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं और अपनी बेटी यानि जिया खान के सुसाइड को लेकर सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने वीडियो में आरोप लगाते हुआ कहा, ‘जब मैं बेटी के केस में एक सीबीआई अफसर ने मिली तो उन्‍होंने बताया कि मुझे सलमान खान का फोन आया था। वह रोज फोन करते हैं और कहते हैं कि इस लड़के पर हमने बहुत पैसा इनवेस्ट किया है, लड़के से पूछताछ मत करो, उसे मत छुओ तो हम क्‍या कर सकते हैं मैडम।’

वहीं अब उनके इस वीडियो पर सूरज पंचोली की बहन सना पंचोली भाई के बचाव में उतरी हैं। जिया खान की मां राबिया खान के इस वीडियो पर सना पंचोली ने कमेंट करते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने लिखा है, ‘राबिया खान नफरत और झूठ फैलाना बंद करिए। आपको पता है कि आप सूरज को लेकर लगातार झूठ बोल रही हैं और इस मामले में सलमान का नाम सिर्फ अटेंशन पाने के लिए घसीट रही हैं। राबिया, बहुत से लोग जानते हैं कि आप सूरज की जिंदगी बर्बाद करना चाहती हैं।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!