Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

शनिवार तथा रविवार को नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत एवं छावनी परिषद क्लेमेंन्टाउन तथा गढ़ीकैन्ट अवस्थित सभी कार्यालय, उपक्रम तथा बैंक व देशी तथा विदेशी मदिरा की दुकानें पूर्णतः बन्द रहेंगी

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 19 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि जनपद देहरादून में कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के निरन्तर चिन्हित होने के फलस्वरूप संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु सुरक्षात्मक उपाय के दृष्टिगत कल शनिवार तथा रविवार को नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत एवं छावनी परिषद क्लेमेंन्टाउन तथा छावनी परिषद गढ़ीकैन्ट, अवस्थित सभी भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अधीन सभी शासकीय/अर्द्धशासकीय कार्यालय, एवं उपक्रम तथा बैंक व  सभी प्रकार के निजी कार्यालय, देशी तथा विदेशी मदिरा की दुकानें पूर्णतः बन्द रहेंगी। इस दौरान आवश्यक सेवाओं में योजित वाहन/ चिकित्सीय आकस्मिकता एवं औद्योगिक ईकाइयों से सम्बन्धित वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा। उक्त अविध में आवश्यक सेवायें यथा अस्पताल में ओपीडी, स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा, पेयजल, नगर निगम, विद्युत विभाग के कार्यालय, पैट्रोल पम्प, गैस एजेंसी, दवाओं की दुकानें, डेरी(दूध, दही आपूर्ति करने वाली दुकानें), फल-सब्जी की दुकानें, टिफिन सर्विस, मीट/मछली की दुकानें बेकरी, होमडिलीवरी एवं औद्योगिक ईकाइयां खुली रहेंगी। इस अवधि में नगर निगम देहरादून एवं छावनी परिषद देहरादून द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नियमित रूप से सभी प्रतिष्ठानों, दुकानों, सभी कार्यालय तथा सार्वजनिक स्थलों पर सेनिटाइजेशन एवं साफ-सफाई का कार्य के साथ ही डेंगू-मलेरिया से बचाव हेतु जनमानस को जागरूक किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रत्येक सोमवार, वृहस्पतिवार व शनिवार को जिला कार्यालय के साथ ही अन्य शासकीय कार्यालयों में  जनसुनवाई किये जाने के आदेश दिये गये है। उक्त के क्रम में शनिवार 20 जून 2020 को नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत लाॅकडाउन होने के फलस्वरूप, जिन व्यक्तियों द्वारा जनसुनवाई हेतु अपना पंजीकरण कराया गया है उनकी समस्याओं की सुनवाई जिला कार्यालय में 23 जून 2020 मंगलवार को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक की जायेगी।

आज अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 255 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 258 यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक काठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 185 व्यक्ति पहुँचे तथा देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 186 एवं काठगोदाम हेतु 283 व्यक्ति गये।

जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 20 मोबाईल वैन के माध्यम से 135 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा दुग्ध उत्पाद का वितरण किया गया, जिनमें आई.डी.पी.एल ऋषिकेश में 15 ली०, भरत विहार लेन न० 4 में 10 ली०, सोलंकी मौहल्ला में 10 ली०, भागीरथी पुरम में 5 ली०, रेलवे कालोनी मे 10 ली०, गीता नगर गली न० 1 में 15 ली०, आवास विकास कालोनी में 10 ली०, नगर निगम देहरादून क्षेत्रातंर्गत मोहनी रोड़ में 15 ली०, सर्कुलर रोड़ में 10 ली०, चमनविहार में 10 ली०, कंलिगा कालोनी में 5 ली०, पूर्वी पटेल नगर में 10 ली०, खुड़़बुड़ा में 10 ली०, राम विहार बल्लपुर में 15 ली०, सहित कुल  150 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 161 निराश्रित पशुओं जिसमें, 135 गौवंश एवं 26 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ ए.के डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा पोलाॅरिस मार्केटिंग लि० विजय पार्क के 20 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2245 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1364 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 18999 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 31काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें सभी काॅल पास से सम्बन्धित प्राप्त हुई। जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 133 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे 132.75 लाख  रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!