Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कलां में नशा उन्मूलन पर युवा संवाद

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य : ललित जोशी

संस्कारित व सशक्त बालिकायें ही मजबूत राष्ट्र की नींव : ललित जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 23 दिसम्बर 2025, देहरादून। देहरादून स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अजबपुर कलां में मंगलवार, 23 दिसम्बर को सजग इंडिया, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड एवं उत्तराखण्ड पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालयों में चल रहे निरंतर नशा उन्मूलन एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम युवा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें संस्कारवान, आत्मनिर्भर, मानसिक रूप से सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड के सदस्य ललित जोशी ने छात्राओं से संवाद स्थापित किया और नशे के सामाजिक, शारीरिक एवं मानसिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा न केवल शरीर को नुकसान पहुँचाता है, बल्कि व्यक्ति की सोच, आत्मसम्मान, निर्णय क्षमता और भविष्य को भी धीरे-धीरे कमजोर कर देता है।

ललित जोशी ने कहा कि जिस समाज की बेटियाँ शिक्षित, सजग और संस्कारयुक्त होती हैं, वही समाज सशक्त बनता है। उन्होंने बताया कि आज कुछ विदेशी शक्तियाँ योजनाबद्ध तरीके से युवाओं को नशे की गिरफ्त में लेकर उन्हें उनके लक्ष्य और कर्तव्यों से भटकाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध नशे का कारोबार आतंकवाद की फंडिंग का बड़ा माध्यम है और नशे की लत में पड़कर युवा अनजाने में राष्ट्रविरोधी शक्तियों को मजबूत कर देते हैं।
उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ अपने पारिवारिक संस्कारों, सांस्कृतिक मूल्यों और नैतिक आदर्शों को जीवन का आधार बनायें। माता-पिता का सम्मान, आत्मसंयम और अनुशासन ही एक सशक्त नारी की पहचान है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी खुलकर अपने विचार साझा किए और नशे के कारण समाज एवं परिवारों में होने वाले दुष्परिणामों पर अपने अनुभव रखे। छात्राओं की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम और अधिक प्रभावशाली बन गया। सक्रिय सहभागिता निभाने वाली छात्राओं को सजग इंडिया की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या समीरा देवली, समन्वयक सुमन सागर विद्यालय की शिक्षिकाओं सहित 500 से अधिक छात्रायें उपस्थित रहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!