Breaking News :
>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
उत्तराखण्डदेहरादून

‘जन-जन की सरकार, आपके द्वार’ : कालसी ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

माननीय मुख्यमंत्री संकल्प को मिली धरातल पर गति, कालसी ब्लॉक में जन समस्याओं की सुनवाई

कालसी बहुउद्देशीय शिविर : 1207 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ

शिविर में उठीं 19 शिकायतें, 12 का मौके पर समाधान

सरकार की पहल : शिकायत निवारण और सेवा वितरण जन जन के द्वार पर

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 23 दिसम्बर 2025, देहरादून। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार, प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत मंगलवार को कालसी ब्लॉक परिसर में विशेष भूमि अध्याप्त अधिकारी/उप जिलाधिकारी स्मृता परमार की अध्यक्षता में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और जन समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक, महिलायें और स्थानीय जन प्रतिनिधियों उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा अपने क्षेत्र से जुड़ी 19 समस्यायें एसडीएम के समक्ष रखी। जिनमें जल संस्थान की 01, सिंचाई 03, पंचायत राज 02, बाल विकास 01, विद्युत 01, लोक निर्माण 04, शिक्षा 01, राजस्व 04 तथा वन एवं कृषि विभाग से जुड़ी 1-1 समस्यायें शामिल थी। प्राप्त कुल 19 शिकायतों में से 12 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर में ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कुल 1207 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत स्टॉलों पर लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 195 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच कर दवायें वितरित की गईं। विभिन्न विभागों द्वारा लाभान्वित किए गए लाभार्थियों में कृषि विभाग से 31, उद्यान से 40, पुशपालन 375, डेयरी 63, पूर्ति विभाग 58, ग्राम्य विकास 12, राजस्व विभाग 161, युवा कल्याण 111, श्रम विभाग 51, पंचायती राज विभाग 26, सैनिक कल्याण 06, बैकिंग सेवाए 08, जल संस्थान 06 एवं सिंचाई विभाग द्वारा 09 लाभार्थी शामिल रहे।

बहुउदेशीय शिविर के दौरान प्रमुख क्षेत्र पंचायत कालसी सावित्री चौहान, खण्ड विकास अधिकारी जगत पाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य, न्याय पंचायत के समस्त ग्राम प्रधान सहित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!