Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
मनोरंजन

फोर्ब्स की ओर से जारी टॉप-100 सेलेब्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बनी आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक के बाद सफलता के कदम आगे बढ़ा रही हैं। कई हिट फिल्में देने के साथ ही एक्ट्रेस वेल्थ मैनेजमेंट में भी काफी आगे हैं। हाल ही में फोर्ब्स की ओर से टॉप-100 सेलेब्स की लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें आलिया भट्ट सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बनी थीं। आलिया की एक साल की कमाई कितनी है…यह जानकारी देने से पहले आपको बताते हैं कि आलिया कैसे अपना बजट का मैनेजमेंट करती हैं।

एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया कि वो बचपन में पैसे को लेकर असहज थीं और अब उन्होंने वक्त के साथ सीख लिया है। अब आलिया का कहना है कि उन्हें अपने बजट में मैनेज करना आता है और वो बॉन्ड के साथ म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट करती हैं। आलिया ने खुद माना कि वो अब ज्यादा खर्चा नहीं करती हैं और यहां तक कि उनके सीए भी उन्हें खर्च करने की सलाह देते हैं।

बता दें कि आलिया अब कभी कभी फैंसी बैग्स, और कपड़ों पर खर्च करती हैं। आलिया पहले पैरेंट्स के साथ लंदन घूमने जाया करती थीं, आज लंदन में उनका अपना घर है। उन्होंने बताया कि मुंबई में एक घर ही ऐसी प्रोपर्टी है, जो उन्होंने खरीदी है। आलिया भले ही अब कम खर्च करती हो, लेकिन उनकी विश लिस्ट काफी लंबी और एक्सपेंसिव है।

आलिया ने बताया कि वो अब खुद का प्राइवेट जेट खरीदना चाहती हैं। साथ ही पहाड़ों पर एक घर खरीदने का भी उनका सपना है। फोर्ब्स के अनुसार, आलिया भट्ट ने साल 2019 में 59.21 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, साल 2018 में वो इस लिस्ट में 12वें स्थान पर थीं और पिछले साल 58.83 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *