Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर की बड़ी घोषणाएं

आकाश ज्ञान वाटिका। ५ फ़रवरी २०२० (बुधवार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में अपने भाषण के दौरान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। पीएम मोदी ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने का फैसला किया है। पीएम ने लोकसभा में जानकारी दी कि आज सुबह एक बैठक में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप कई बड़े फैसले किए गए।

पीएम मोदी की लोकसभा में कही कुछ बड़ी बातें

  • पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि करोड़ों देशवासियों की तरह ही मेरे हृदय के करीब है। उन्होंने कहा कि विषय पर बात करना मैं अपना सौभाग्य समझता हूं, ये विषय श्रीराम जन्म भूमि से जुड़ा हुआ है।
  • प्रधानमंत्री ने लोकसभा में बताया कि 9 नवंबर, 2019 को मैं करतारपुर साहिब कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए पंजाब में था।वो एक अद्भुत अनुभव था। मुझे राम जन्मभूमि मामले पर ऐतिहासिक निर्णय के बारे में पता चला था, जब मैं वहां मौजूद था।
  • पीएम ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला दिया था। इसने सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने को भी कहा था। आज सुबह, एक बैठक में हमने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप कई बड़े फैसले लिए हैं।
  • लोकसभा में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फैसला लेते हुए अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट बनायाहै। इस ट्रस्ट का नाम श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र होगा। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्र होगा और भगवान राम के जन्मस्थान पर एक विशाल मंदिर के लिए सभी निर्णय लेने में सक्षम होगा।
  • प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में सुन्नी वक्फ बोर्ड को दी जाने वाली जमीन का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि हमने अयोध्या में यूपी सरकार को सुन्नी वक्फ बोर्ड के लिए 5 एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया। यूपी सरकार ने अपनी स्वीकृति दे दी है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने राममंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए एक और बड़ा फैसला किया है। मेरी सरकार ने फैसला किया है कि अधिकृत भूमि, जो लगभग 67.703 एकड़ है और इसमें अंदर और बाहर का आंगन है, उसको राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा।
  • पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि 9 नवंबर को राम जन्मभूमि पर फैसला आने के बाद सभी देशवासियों ने अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर विश्वास जताते हुए बहुत परिपक्वता का उदाहरण दिया था। मैं आज सदन में देशवासियों के परिपक्व व्यवहार की प्रशंसा करता हूं।
  • पीएम ने लोकसभा में आगे कहा कि हमारी संस्कृति, परंपराएं, हमें वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे भवन्तु सुखिनः का दर्शन देती हैं और इसी भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं।
  • प्रधानमंत्री ने भाषण में आगे कहा कि हिंदुस्तान में हर पंथ के लोग एक बृहद परिवार के सदस्य हैं। इस परिवार के हर सदस्य का विकास हो, वो सुखी, स्वस्थ रहे, समृद्ध रहे, देश का विकास हो, इसी भावना के साथ मेरी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर चल रही है।

अपने भाषण का समापन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आइए, इस ऐतिहासिक क्षण में हम सभी सदस्य मिलकर अयोध्या में श्रीराम धाम के जीर्णोद्धार के लिए, भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए, एक स्वर में अपना समर्थन दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!