Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
आर्थिक गतिविधियाँ

2020 में बनना चाहते हो आप भी अमीर, आजमाएं ये तरीके, हो जाएंगे मालामाल

हर कोई अपने पास इतने पैसे चाहता है कि वह एक अच्छी जिंदगी जी पाए। मनभर ट्रेवल कर पाए और साथ ही उसका भविष्य भी सुरक्षित हो। यही वजह है कि हम ज्यादा-से-ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं। इसके लिए हम नौकरी या बिजनेस करते हैं या फिर निवेश करते हैं। ये बात सच है कि इंसान के इच्छाओं की कोई सीमा नहीं है, फिर भी अगर आप अच्छी जिंदगी जीने के लिए खूब पैसे कमाना चाहते हैं तो किसी भी एक माध्यम की बजाय आपको सभी तरह के जरियों को अपनाना चाहिए। आइए विश्लेष नए वर्ष में आपको किन पांच चीजों को आजमाना चाहिए, जिससे आप नए वर्ष में अधिक-से-अधिक रुपये कमा सकते हैं।

 1. अनावश्यक खर्च पर रोकः अगर आप क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो आपको फौरन इस बात को देखना चाहिए कि आप किस मद में खर्च को रोक सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप शॉपिंग की आदत से खुद को रोक नहीं पाते हैं तो क्रेडिट कार्ड को शॉपिंग एप से डिलीट कर दीजिए। इससे आप जब भी शॉपिंग के लिए जाएंगे तो सोचेंगे कि आपके लिए वह चीज बहुत जरूरी है या नहीं। आप हर महीने क्रेडिट कार्ड से खर्च के लिए दिमाग में एक नंबर सेट करके चलिए। उस सीमा तक पहुंचने के बाद कार्ड से खर्च को बिल्कुल रोक दीजिए। इससे आपको अनावश्यक खर्चों को रोकने में मदद मिलेगी।

2. आय में बढ़ोत्तरीः अगर आप अपनी मौजूदा आय से संतुष्ट नहीं हैं तो अपने KRA पर ध्यान दीजिए। उन्हें पूरा करने की हरसंभव कीजिए ताकि आपके वेतन में अच्छी वृद्धि हो। साथ ही अपने स्किल को बेहतर करने उपायों पर विचार कीजिए। इससे आप नए अवसर और बेहतर सैलरी को ग्रैब कर पाएंगे। इस तरह बहुत अधिक अतिरिक्त मेहनत किए बगैर आपकी में वृद्धि होगी।

3. निवेशः कमाने और सेविंग करने भर से कुछ नहीं होने वाला। रुपये का सही जगह निवेश बेहतर रिटर्न प्राप्त करने के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपने अब तक निवेश शुरू नहीं किया है तो इसकी शुरुआत कीजिए। अगर पास बहुत रिस्क लेने की स्थिति में नहीं हैं तो Public Provident Fund (PPF) और NPS एवं RD जैसे ऑप्शन्स को देखें। इसके बाद अगर आपका विश्वास बेहतर होता है तो बड़े वित्तीय लक्ष्य तय कीजिए एवं उन्हें पूरा करने की कोशिश कीजिए। इसके लिए आपको बहुत सावधानी से अपना निवेश पोर्टफोलियो तैयार करना होगा।

4. टैक्स बेनिफिटः अगर आप आयकर अधिनियम की धारा 80 (सी) के तहत कर लाभ का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं तो निवेश करते समय ऐसे प्लान को चुनें जिससे आप अधिक-से-अधिक टैक्स बेनिफिट हासिल कर सकते हैं।

5. आय का दूसरे स्रोत का विकासः आज के समय में हो सकता है कि एक जरिये से कमाई से आप अपने लाइफस्टाइल के लिए पूरे पैसे नहीं जुटा पाते हों। ऐसे में आप पार्ट टाइम काम के जरिए पैसे कमा सकते हैं। आप अगर फोटोग्राफी, म्यूजिक, एडिटिंग जैसे स्किल्स में बेहतर हैं तो इसके जरिए भी पैसे कमा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!