Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
स्वास्थ

सेब खाने के फायदे तो जानते होंगे, अब जान लें नुकसान, ये लोग भूलकर भी न खायें

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 05 अक्टूबर 2024, देहरादून। सेब खाना यूं तो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसके कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं जिनसे हमें बचना चाहिए।
“एन एप्पल इन ए डे, कीप डॉक्टर अवे” यह कहावत तो आपने बहुत सुनी होगी कि दिन में एक सेब खाने से हम डॉक्टर से दूर रह सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें एप्पल का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह एप्पल सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं एप्पल खाने के फायदे और इसके साइड इफेक्टके बारे में।

सेब में विटामिन सी, पोटैशियम और डाइटरी फाइबर जैसे जरूरी विटामिन और खनिज होते हैं. इतना ही नहीं ये क्वेरसेटिन, कैटेचिन और क्लोरोजेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।

सेब में डाइटरी फाइबर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। कैलोरी कम होने के कारण यह वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए बढ़िया स्नैक ऑप्शन है।

इसमें पेक्टिन होता है, यह प्रकार का प्रीबायोटिक फाइबर है जो पेट में अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देता है, जिससे पाचन बेहतर होता है। सेब में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं।

कुछ लोगों को सेब खाने से एलर्जी हो सकती है, खासकर ओरल एलर्जी सिंड्रोम वाले लोग अगर ज्यादा मात्रा में सेब का सेवन करें तो इससे मुंह, गले और त्वचा में खुजली या सूजन हो सकती है। बहुत ज्यादा सेब खासकर इसका छिलका खाने से पेट फूलना, गैस या पेट में ऐंठन हो सकती है। सेब थोड़े से अम्लीय होते हैं ऐसे में ज्यादा सेब खाने से एसिड रिफ्लेक्ट या पेट अपसेट हो सकता है।

सेब का जूस एंटीहिस्टामाइन और एंटीबायोटिक जैसी कुछ दवाओं के अब्जॉर्प्शन में बाधा पैदा कर सकता है। वहीं, सेब खाने के बाद मूली, खट्टे फल, अचार खाने से हमेशा बचना चाहिए। आजकल मार्केट में ऐसे सेब भी खूब मिलते हैं जिसमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, ये थोड़े सस्ते होते हैं, लेकिन हमें इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!