Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
उत्तराखण्डक्राइम

रायपुर में युवती से दुष्कर्म मामले में हुआ नया खुलासा : दो युवकों के नहीं मिले घटनास्थल पर मौजूदगी के साक्ष्य

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

पीड़िता की हालत अब सामान्य 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 05 अक्टूबर 2024, देहरादून। रायपुर में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि युवती से एक आरोपी ने ही दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी दोनों युवकों के घटनास्थल पर मौजूदगी के साक्ष्य नहीं मिले हैं। लिहाजा उनके नाम मुकदमे से बाहर कर दिए गए हैं।

पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज करा दिए हैं। अब तक की जांच में पुलिस ने कुछ स्वतंत्र गवाहों के बयान भी दर्ज किए है। वहीं, पीड़िता की हालत अब सामान्य है। रायपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप था कि तीन युवकों ने युवती को जबरन उठाकर जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में कार्रवाई को लेकर लोगों ने हंगामा किया था। पुलिस ने तीनों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस भी दर्ज कर लिया था।

पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आसपास पूछताछ की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी अभिषेक चार नंबर चक्की के पास से पीड़िता को पैदल अपने साथ मैजिक तक लाया। यहां से मैजिक में बैठाकर उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

फोन कर बुलाया था दोस्तों को

पुलिस ने मुकदमे में अभिषेक के साथ उसके दो दोस्तों को भी नामजद किया था। जबकि, आरोपी अभिषेक ने इन्हें अपने एक अन्य साथी के फोन से कॉल कर बुलाया था। जिसके फोन से कॉल की गई वह भी मैजिक वाहन चलाता है। उसने भी तस्दीक की है कि अभिषेक उस वक्त तक मैजिक में अकेला था और पीड़िता पीछे बैठी थी। पुलिस ने जब इन दोनों नामजद युवकों की लोकेशन आदि का पता किया तो ये दोनों अलग-अलग स्थानों पर थे। यानी ये दोनों नामजद घटनास्थल पर थे ही नहीं।

विवेचना के लिए महिला दरोगा नियुक्त
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मुकदमे की विवेचना के लिए टीम गठित करते हुए दो महिला दरोगाओं को नियुक्त किया है। इसके अलावा साक्ष्यों के संकलन के लिए चार तकनीकी टीमों का गठन भी किया गया है। आरोपी अभिषेक निवासी लाडपुर, रायपुर को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!