Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
राजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली के चुनावी दंगल में योगी की एंट्री – शाहीन बाग, जामिया इलाके में करेंगे रैली

आकाश ज्ञान वाटिका। ३१ जनवरी, २०२० (शुक्रवार)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में गैर भाजपाई दलों के अहम मुद्दे ‘शाहीन बाग’ की धार भाजपा अपने भगवा ब्रांड से कुंद करना चाहती है। देश के कई शहरों में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनसभाएं कर चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब दिल्ली मथने को तैयार हैं। एक फरवरी से दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में योगी की ताबड़तोड़ जनसभाएं होंगी।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में कई दिनों से लगातार प्रदर्शन चल रहा है। चूंकि वहां विधानसभा चुनाव हैं, इसलिए तमाम राजनीतिक दल इसकी आड़ में अपनी राजनीति का रंग गाढ़ा करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां शाहीन बाग प्रकरण को भाजपा के खिलाफ हथियार बनाना चाहती हैं।

उधर, केंद्र सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि यह कानून वापस नहीं होगा। प्रतिद्वंद्वियों के आरोपों को भ्रम बताते हुए उनका जवाब देने के लिए भाजपा संगठन ने अब योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, एक से छह फरवरी तक योगी की एक दर्जन सभाएं दिल्ली में प्रस्तावित हैं। फिलहाल एक फरवरी का कार्यक्रम बताया गया है। इस एक दिन में वह करावल नगर मुस्तफाबाद, आदर्श नगर, नरेला और रोहिणी में सभाओं को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में सीएए के समर्थन में योगी ने देश के विभिन्न शहरों में जनसभाएं की हैं। इसके बाद बिजनौर और बलिया से कानपुर तक निकाली जा रही पांच दिवसीय गंगा यात्रा में व्यस्त हो गए, जिसका समापन शुक्रवार को हो रहा है। इसके साथ ही योगी एक फरवरी से दिल्ली के रण में कूद जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!