Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
उत्तराखण्ड

कैंची धाम से करीब दो किमी दूर गुफा में रहने वाले बाबा व उनके साथी पर संदिग्ध लोगों ने हथियारों व डंडो से किया हमला

आकाश ज्ञान वाटिका। ३१ जनवरी, २०२० (शुक्रवार)। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम से करीब दो किमी दूर गुफा में रहने वाले बाबा व उनके साथी पर देर रात संदिग्ध लोगों ने धारधार हथियारों व डंडो से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल बाबा व दूसरे व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बाबा ने दम तोड़ दिया। घटना से क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है।

कैंची धाम के ठिक ऊपर स्थित थुआ की पहाडी़ में बाबा केशर नाथ (103) बीते 20 वर्षों से एक गुफा में निवास कर रहे थे आसपास के लोग ही बाबा की सेवा भी करते थे। पिछले कुछ दिनों से बाबा अस्वस्थ थे गांव में रहने वाले तीरथ सिंह मेहता उनकी सेवा कर रहे थे। गुरुवार देर रात कुछ लोगों ने गुफा में घुस लूटपाट के इरादे से बाबा व बाबा के साथ रह रहे व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बाबा व तीरथ को बेरहमी से पीटा गया। हो हल्ला होने पर संदिग्ध लोग मौके से फरार हो गए।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आपातकालीन 108 सेवा को सूचना दी।108 सेवा से दोनों को सीएचसी भवाली ले जाया गया जहां बाबा ने दम तोड़ दिया। वहीं धीरज सिंह का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। ग्राम प्रधान पंकज निगल्टीया व ग्रामीणों ने घटना का खुलासा किए जाने की मांग उठाई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!