Breaking News :
>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री>>“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल>>6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल>>सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान>>अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन>>नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

योगी सरकार पेश करेगी 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड, जनता के द्वार तक पहुँचने के लिए की गई यह तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2022, रविवार, लखनऊ योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार-2.0 के पहले 100 दिन 5 जुलाई 2022 को पूरे हो रहे हैं। 4 जुलाई 2022 यानी सोमवार को सरकार जनता के बीच अपना पहला रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेगी। यह प्रगति रिपोर्ट सरकार की रफ्तार का भी आकलन कराएगी, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा द्वारा घोषित लोक कल्याण संकल्प पत्र के अधिकांश संकल्पाें को मात्र दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

भाजपा सरकार और संगठन के समन्वित प्रयास 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए शुरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को शपथ लेते ही निर्देशित कर दिया था कि 100 दिन, छ: माह, एक वर्ष के लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही पांच वर्ष के लिए वर्षवार कार्ययोजना बना लें। उन्होंने कमर कसी है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही लोक कल्याण संकल्प पत्र की अधिकांश घोषणाओं को पूरा कर दिया।

इसके पीछे उद्देश्य यही है कि जनता को यह संदेश दिया जा सके कि डबल इंजन की सरकार यानी प्रदेश और केंद्र में समान सरकार होने पर विकास योजनाएं कितनी तेजी से पूरी होती हैं। इस बार प्रदेश सरकार के मंत्रियों के कामकाज की परख भी इसी के आधार पर की जानी है। हाल ही में बैठक कर मुख्यमंत्री ने कहा था कि 100 दिन के जो भी संकल्प हैं, वह 30 जून तक हर हाल में पूरे हो जाएं। सभी विभाग अपनी तैयारी पूरी कर चुके हैं।

मंत्रियों ने प्रगति रिपोर्ट तैयार करा ली है। चार जुलाई को मुख्यमंत्री योगी राज्य स्तर पर, जबकि सभी मंत्री जिलों में जनता के बीच 100 दिन का सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करने के साथ ही अगले छ: माह की कार्ययोजना भी साझा करेंगे। यह रिपोर्ट काफी हद तक स्पष्ट कर देगी कि दो वर्षों में पांच वर्ष के लक्ष्य पूरे करने की दिशा में योगी सरकार किस गति से आगे बढ़ रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!