Breaking News :
>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

लखीमपुर खीरी कोतवाली क्षेत्र में एक ही परिवार में हुई 4 मौतों की खबर से गाँव में मचा कोहराम

चालक बस समेत मौके से फरार

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2022, रविवार, लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस ने एक बाइक पर सवार 4 लोगों को रौंद दिया। कोतवाली क्षेत्र की इस घटना में आज रिश्तेदारी से वापस लौट रहे एक बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद का चालक फरार है।

लखीमपुर खीरी कोतवाली क्षेत्र में कोतवाली सदर के धौरहरा निवासी श्रीराम का 22 वर्षीय पुत्र श्रवण शनिवार की शाम माँ महाराजा देवी, भाभी प्रज्ञा देवी, व लड़की लकी को बाइक पर बिठाकर फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के पकरिया बहन की बीमार सास को देखने गए थे। रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह लोग वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक इंदिरा मनोरंजन पार्क के आगे पुलिया के पास पहुँची। तभी शारदानगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार निजी यात्री बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक ही बाइक पर सवार श्रवण (22 वर्ष), उसकी भाभी प्रज्ञा देवी (30), माँ महाराजा देवी (52) तथा प्रज्ञा की बेटी लकी (सात वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक ही परिवार में हुई 4 मौतों की खबर से गाँव में कोहराम मच गया। चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को बस स्टैंड से कब्जे में ले लिया है। कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया सड़क हादसे में एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया। जल्द ही चालक को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!