Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
देश

गोरखपुर में सौ द‍िन के अंदर दो हजार करोड़ की योजनाओं का श‍िलान्‍यास व लोकापर्ण करेंगे योगी आद‍ित्‍यनाथ

सौ दिन में गोरखपुर में करीब दो हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण होगा। गोरखपुर में हुई बैठक में मुख्यमंत्री के सामने डीएम ने इन योजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जिलों में सौ दिन की कार्ययोजना तैयार कर ली है। बैठक शुरू होते ही मुख्यमंत्री ने डीएम और पुलिस अधीक्षकों से सौ दिन की योजनाओं का प्रेजेंटेशन करने को कहा। इसके बाद पहले गोरखपुर और बाद में तीन जिलों के डीएम ने प्रेजेंटेशन दिया। डीएम के बाद पुलिस अधीक्षकों ने कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए प्रेजेंटेशन दिया।

यह दिए महत्वपूर्ण निर्देश

कार्य समय से पूरा न होने पर जवाबदेही तय हो, हर योजना के लिए एक नोडल अधिकारी नामित हो

बाढ़ से बचाव की तैयारी समय से पहले पूरी हो, महानगर में जलभराव नहीं होना चाहिए

मेरिट के आधार पर जनसमस्याओं का करें निस्तारण, न्याय पाने का अधिकार सभी को है

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और समस्याओं के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाएं

जनसमस्याओं का रजिस्टर बनाएं और निस्तारण की स्थिति भी दर्ज करें

बच्‍चों का प्रवेश स्कूल में कराएं, यूनिफार्म दें और स्कूलों का सुंदरीकरण कराएं

थानों पर आने वालों के बैठने और पानी की व्यवस्था हो, थानों पर पड़े सामानों का नियमानुसार निस्तारण हो

उद्यमियों व व्यापारियों की समस्या के निराकरण के लिए मंडल व जिला स्तर पर समीक्षा बैठक हो

हर गांव में ग्राम सचिवालय स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

यह रहे मौजूद

महापौर सीताराम जायसवाल, राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद, सांसद कमलेश पासवान, विधायक प्रदीप शुक्ल, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, फतेह बहादुर, महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, डा. विमलेश पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनन्द, नगर आयुक्त अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।

दो परिवार को दी आर्थिक सहायता

झरना टोला वार्ड के भोला की पिछले साल दो अप्रैल को कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने भोला की पत्नी उर्मिला को मंडलायुक्त सभागार में दो लाख रुपये का चेक दिया। इसी वार्ड के पंकज की पिछले साल 23 नवंबर को कैंपियरगंज में काम करने के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने पंकज की मां कमलावती को दो लाख रुपये का चेक दिया। इस दौरान झरना टोला वार्ड की पार्षद के प्रतिनिधि रमेश गुप्ता भी मौजूद रहे।

नगर निगम और ग्राम पंचायतों में 75-75 तालाब बनवाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों व नगर निगम में 75-75 तालाबों का निर्माण कराएं और अमृत महोत्सव के तहत इन तालाबों को अमृत सरोवर का नाम दें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!