Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस सीट से लड़ेंगे उपचुनाव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा की चम्पावत सीट से ही उप चुनाव लड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इसके लिए धामी को हरी झंडी दे दी है। धामी ने अपने तीन दिनी दिल्ली दौरे के दौरान इस संबंध में केंद्रीय नेताओं के साथ मंथन किया। वर्तमान में चम्पावत से कैलाश गहतौड़ी भाजपा के विधायक हैं और उन्होंने ही सबसे पहले मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोडऩे की पेशकश की थी।

विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे गहतौड़ी

गहतौड़ी दो-तीन दिन में देहरादून पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। उधर, संपर्क करने पर विधायक गहतौड़ी ने कहा कि उनकी तरफ से सीट छोडऩा फाइनल है।

अब निर्णय पार्टी संगठन और मुख्यमंत्री को लेना है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री चम्पावत से विधायक होंगे तो क्षेत्र में विकास की बयार बहेगी। मुख्यमंत्री यहां आते हैं तो उनके लिए 10 बार की विधायकी भी कुर्बान होगी।

भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया

राज्य के पांचवें विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत के साथ 70 सदस्यीय सदन में 47 सीटें हासिल की, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं खटीमा सीट से चुनाव हार गए। इसके बावजूद भाजपा नेतृत्व ने धामी पर ही विश्वास जताया और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री पद सौंप दिया।

अब धामी को छह महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता लेनी है। धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सबसे पहले चम्पावत के भाजपा विधायक कैलाश गहतौड़ी ने उनके लिए अपनी सीट छोडऩे की घोषणा की। इसके बाद विधायक महेंद्र भट्ट, भरत चौधरी समेत पार्टी के कुछ अन्य विधायक भी ऐसी पेशकश कर चुके हैं।

न सिर्फ सत्तापक्ष के विधायक, बल्कि हरिद्वार जिले की खानपुर सीट से निर्दलीय उमेश कुमार और फिर कांग्रेस से नाराज चल रहे पिथौरागढ़ जिले की धारचूला सीट के विधायक हरीश धामी ने भी मुख्यमंत्री के लिए सीट छोडऩे की पेशकश की थी। इस सबको देखते हुए मुख्यमंत्री धामी के सामने अपनी सीट के चयन के लिए एक नहीं अनेक विकल्प सामने आ गए।

इस बीच मुख्यमंत्री धामी शनिवार को तीन दिनी दौरे पर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर अपने उपचुनाव के संबंध में चर्चा की। सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने उनके चम्पावत सीट से उप चुनाव लडऩे की सहमति दे दी है। जल्द ही पार्टी इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है। चम्पावत के भाजपा जिलाध्यक्ष व महामंत्री को इस सिलसिले में देहरादून बुलाया गया है।

उधर, विधायक गहतौड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी उनके क्षेत्र के हैं। बचपन से उन्हें जानते हैं। वह सक्रिय मोड में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उन पर पूरा विश्वास है, जो चुनिंदा व्यक्तियों को ही हासिल होता है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री धामी चम्पावत का नेतृत्व करेंगे तो स्वाभाविक रूप से इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!