Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुर में सुनी जनता की फरियाद

➤ जनता की समस्याओं में लापरवाही न बरतें अधिकारी : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 दिसम्बर 2021, सोमवार, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मभूमि गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सोमवार को दैनिक दिनचर्या के बाद जनता की फरियाद सुनी। मथुरा से रविवार को भाजपा जन विश्वास यात्रा को रवाना करने के बाद रविवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र गोरखपुर को 955 करोड़ की सौगात देने के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में छात्रों को जनहित के कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रात: काल पूजा-पाठ और गौ सेवा के साथ गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में लगे जनता दरबार में लोगों से वार्ता की। उनकी फरियाद सुनने के साथ ही समस्या के समाधान का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने 125-130 लोगों से उनके कार्य के विषय में वार्ता की। इसके बाद उन सभी के प्रार्थना पत्र को अधिकारियों को सौंपकर क्रियान्वयन का निर्देश दिया।

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को विकास की कई सौगात देने के साथ कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारें सस्ती लोकप्रियता के लिए समाज को बांटने का काम करती थीं। जाति, धर्म, क्षेत्र, भाषा और वर्ग वाली उनकी विभाजनकारी नीति ने हमें पीछे ढकेल कर विकास से वंचित कर दिया। महंत दिग्विजयनाथ पार्क में 955 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद उन्होंने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता। एक अन्य कार्यक्रम में भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र-छात्राओं से हर रोज जनता के बीच जाने और सरकार की योजनाओं की खूबियां बताने का आह्वान किया।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण और बेसिक शिक्षा परिषद की 955 करोड़ रुपये की लागत वाली 334 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 61वें प्रांतीय अधिवेशन के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से भी सरकार की योजनाओं पर जनता से चर्चा करके उनकी खूबियां बताने का आह्वान किया। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, एक जिला एक उत्पाद व कन्या सुमंगला योजना का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इन योजनाओं के बारे में जनता को बताकर वह उन्हें अपना बना सकते हैं। जनता तभी उन्हें अपना समझेगी। 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.