Breaking News :
>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल>>‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में मचाया धमाल, 500 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन>>सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच>>महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा>>आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सीएम योगी पर बोला हमला, कहा- ‘हमारी नकल कर रहे हैं योगी जी और भाजपा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 दिसम्बर 2021, सोमवार, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 200 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सीएम योगी पर ताजा हमला बोला है। गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुरू होने जा रहे  हैप्पीनेस पाठ्यक्रम को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि क्या सीएम योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी दिल्ली सरकार की हैप्पीनेस क्लास के नकल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हैप्पीनेस क्लास को यूपी के कई जिलों में अगले कुछ महीनों में पायलट प्रोजेक्टर के तौर पर लागू किया जाएगा। इसके बाद सफलता मिलने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसके लिए राज्य शैक्षिक अनुंसधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने शिक्षकों के साथ बैठक कर पाठ्यक्रम की तैयारी पर काम शुरू कर दिया है। इसमें अब और तेजी आएगी।

विदित रहे कि रविवार को ही बड़ी संख्या में गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के टीचर ट्रेनिंग लेकर प्रयाग राज और लखनऊ से लौटे हैं। कुछ शिक्षकों को कहना है कि आजकल की तनाव भरी जिंदगी में हैप्पीनेस क्लास बच्चों के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकती है।

वाराणसी, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, प्रयागराज, अमेठी, अयोध्या, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, झांसी, चित्रकूट, गौतमबुद्धनगर जिलों में लागू होगा हैप्पीनेस क्लास प्रोजेक्ट।

समाजवादी पार्टी के साथ आम आदमी पार्टी का गठबंधन नहीं होने के चलते आम आदमी पार्टी सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस कड़ी में रविवार को आम आदमी पार्टी ने यूपी चुनाव 2022 के लिए 30 और प्रत्याशियों की तीसरी सूची घोषित कर दी। इस तरह अब तक आम आदमी पार्टी की ओर से कुल 200 प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। उधर, आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि बाकी बचे प्रत्याशियों के नाम जल्द घोषित होंगे। यह विधान सभा प्रभारी के रूप में दिल्ली में विकास के केजरीवाल माडल को जन-जन तक पहुंचाएंगे। घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को मुफ्त बिजली व बकाया बिल माफ करने के साथ बेरोजगारों को हर महीने पांच हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता व हर साल 10 लाख नौकरी देने का वादा किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!