Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डहरिद्वार

“आयुर्वेद का जितना महत्व है उतना ही गौ माता का भी है” : योगगुरु बाबा

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 20 मार्च 2023, हरिद्वार। योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि आयुर्वेद का जितना महत्व है, उतना ही गो माता का भी है। आयुर्वेद से गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है। आयुर्वेद का भविष्य उज्ज्वल है। कहा कि गो माता के दूध में मेधा शक्ति बढ़ाने का सामर्थ्य है। आयुर्वेद को दूसरी पैथी से बेहतर बताते हुए कहा कि सामान्य बुखार से लेकर कोरोना का इलाज आयुर्वेद में बेहतर है। चुटकी लेते हुए कहा कि वह किसी पैथी का विरोध नहीं करते, बल्कि सभी के प्रति सिंपैथी रखते हैं।

आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं वरन आदर्श जीवन जीने का तरीका भी है : बाबा रामदेव

आयुर्वेद के विद्यार्थियों को काम पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर देते कहा कि समेकित प्रयास से एक दिन वह एलोपैथ को धरती में गाड़ के रहेंगे। योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और सनातन का ऐसा झंडा गाड़ेंगे कि सारी दुनिया इसके नीचे आएगी। बाबा रामदेव ने यह बात ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी के समापन पर कही। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्‍होंने कहा कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं वरन आदर्श जीवन जीने का तरीका भी है।

योगगुरु ने राष्ट्र उपयोगी युवा बनने की दी प्रेरणा

राष्ट्रीय योगासन खेल फेडरेशन (एनवाइएसएफ) की ओर से जोधपुर (राजस्थान) में 19 से 21 मार्च 2023 तक आयोजित होने वाली तृतीय सीनियर नेशनल योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम जोधपुर के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता के लिए पतंजलि विश्वविद्यालय, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन गढ़वाल विश्वविद्यालय और आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज देहरादून के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है।

8 से 17 मार्च 2023 तक पतंजलि विवि में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान पतंजलि विवि के कुलाधिपति बाबा रामदेव ने खिलाड़ियों से भेंट की और राष्ट्र उपयोगी युवा बनने की प्रेरणा दी। कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने खिलड़ियों को उत्तराखंड के लिए जीत का आशीर्वाद दिया।

डॉ० महावीर अग्रवाल (प्रति-कुलपति) ने भी खिलाड़ियों से भेंट कर उनके प्रदर्शन और अभ्यास का जायजा लिया। अभ्यास की सभी तैयारियां उत्तराखंड योगासन खेल एसोसिएशन के सचिव डा. कपिल शास्त्री की देखरेख में चली। खिलाड़ियों को डा. आरती पाल, हर्षित शर्मा, करुणा आर्य और अजय वर्मा ने प्रशिक्षित किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!