Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डखेल-जगत

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को किया आश्वस्त, “जल्दी खेल कोटा के तहत उन्हें नौकरियाँ दी जायेंगी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, सोमवार, देहरादून। एथलीट मानसी नेगी ने बीते दिनों इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर प्रदेश सरकार से नौकरी की माँग की थी। इसका संज्ञान लेते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को खेल कोटे से नौकरी के लिए आश्वस्त किया है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग खिलाड़ियों की सुविधायें मुहैया कराने को लेकर गंभीर है। #खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार व खेल विभाग खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। खेल विभाग की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आउट आफ टर्म नौकरी और सरकारी विभागों में नौकरी देने को चार प्रतिशत का खेल कोटा प्रस्तावित है। इसके आदेश होते ही खिलाड़ियों को नियमानुसार नौकरी दी जाएगी। रेखा आर्या ने सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त किया है कि जल्दी खेल कोटा के तहत उन्हें नौकरियाँ दी जायेंगी।

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने व प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को विभाग खेल नीति के अनुसार पुरस्कार राशि प्रदान करता है

खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी प्रदान करने के लिए चार प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटा प्रस्तावित है। आदेश जारी होने पर खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने व प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को विभाग खेल नीति के अनुसार पुरस्कार राशि प्रदान करता है।

#एथलीट सूरज पंवार को 8 लाख 62 हजार 500 रुपये और मानसी नेगी को 2 लाख 35 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। विभाग की और से इसी तरह समय-समय पर पदक विजेता खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को पुरस्कार राशि दी जाती है।

24 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री की ओर से मानसी नेगी को दिया जाएगा एक लाख का चेक

खेल विभाग की ओर से #मानसी नेगी को पदक जीतने पर खेल नीति के तहत पुरस्कार राशि दी जा रही है। संयुक्त निदेशक युवा कल्याण अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2018-19 में 47500 रुपये, 2019-20 में 87500 रुपये, 2021-22 में 75000 रुपये दिए गए।

01 जनवरी 2022 से 30 जून तक का एक लाख रुपये का चेक बना रखा है, जो आगामी 24 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री की ओर से मानसी नेगी को दिया जाएगा। 01 जुलाई से 31 दिसंबर तक 887500 रुपये की धनराशि का बिल कोषागार में भेजा जा रहा है। धनराशि उपलब्ध होते ही डीबीटी या बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!